{"_id":"67a51834d5ce3a9dec03b24f","slug":"heroes-11-and-tiger-club-reached-the-finals-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-489149-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: हीरोज-11 और टाइगर क्लब पहुंचे फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: हीरोज-11 और टाइगर क्लब पहुंचे फाइनल में
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मेजर ध्यानचंद टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद वशिष्ठ ने किया। बृहस्पतिवार को दो मैचे खेले गए। इसमें हीरोज-11 और टाइगर क्लब ने सेमीफाइनल मैच जीत कर फाइनल में जगह पक्की कर ली।
पहला सेमीफाइनल मैच परवई सीनियर व हीरोज-11 के बीच खेला गया। परवई सीनियर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 88 रन बनाए। जवाब में हीरोज-11 ने 2 विकेट शेष रहते 14 ओवर में ही मैच जीत कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
विज्ञापन
वहीं, दूसरा सेमीफाइनल मैच आशना-11 और टाइगर क्लब के बीच खेला गया। आशना-11 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 126 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टाइगर क्लब ने 14 ओवर में 3 विकेट रहते हुए मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। इस दौरान रंजीत रायकवार, अंकित शुक्ला, राहुल शुक्ला, अमन सक्सेना, दीपक, अनमोल, हैदर अली, मनीष कश्यप, राकेश अमरया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन