{"_id":"5e80f7448ebc3e72c4458884","slug":"help-hend-everywhere-jhansi-news-jhs1635150126","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत जाएंगे हम : मदद को बढ़े हाथ, जरूरतमंदों का दिया साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीत जाएंगे हम : मदद को बढ़े हाथ, जरूरतमंदों का दिया साथ
विज्ञापन
झांसी-ग्वालियर मार्ग पर सपाइयों ने राहगीरों को पूड़ी-सब्जी वितरित की।
- फोटो : REPORTERS
झांसी। दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों से पलायन कर लौट रहे श्रमिकों, राहगीरों को अलग-अलग संगठन के लोगों ने खाने-पीने के पैकेट वितरित किए। इसके अलावा कई संगठनों ने सहारिया बस्ती, मलिन बस्ती में जाकर जरूरतमंदों को खाद्यान्न सामग्री दी।
सिख समाज के गुुरुद्वारा गुरु नानक दरबार झोकन बाग की समूह साध संगत और प्रबंधक कमेटी के सहयोग से ग्वालियर-झांसी मार्ग पर लोगों को खाने के 400 पैकेट बांटे गए। इस दौरान राजेंद्र सिंह चावला, सर्वजीत सिंह कोहली, भाग सिंह, रिंकी सरना, खनीत कोहली, हनी चावला, अजीत सिंह, वीर सिंह, बॉबी चरन मौजूद रहे। डेली गांव में सहारिया बस्ती में रहने वाले 76 परिवारों को व्यापारियों ने एक सप्ताह का खाद्यान्न बांटा। सभी पैकेट में आटा, दाल, चावल व सब्जियां थीं। व्यापारी नेता राजीव राय ने बताया कि हमारा प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए। एक सप्ताह बाद फिर से इन परिवारों को खानपान की सामग्री दी जाएगी। इस दौरान देवप्रिया उक्सा, विनोद अग्रवाल, रोहित मित्तल, मुकेश मिश्रा, नितिन सरावगी, कुलदीप सिंघल, विपिन दुबे, अखिलेश राय समेत आरएसएस के विभाग प्रचारक अजय, कुलदीप मौजूद रहे। वहीं, गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने जरूरतमंदों के लिए जगह-जगह खाना पहुंचाया। नरेंद्र राजपूत, रमाकांत राजपूत, अरविंद पाल, राजपाल सिंह, विवेक कुशवाहा ने पैकेट बांटे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर विभिन्न राज्यों से लौटे राहगीरों, श्रमिकों को शिवानी होटल के पास सपाइयों ने खाना वितरित किया। इस दौरान छात्रसभा के पूर्व प्रदेश सचिव स्वदेश यादव, उत्कर्ष यादव, अरुण यादव, हर्ष ठाकुर, शिवा खोड़न, संतोष यादव मौजूद रहे। बस स्टैंड पर डॉ. राजीव सिन्हा की पत्नी गीता सिन्हा ने जरूरतमंदों को खाने के पैकेट बांटे। परख ब्लड बैंक द्वारा भी जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया गया। ऑल इंडिया पयाम-ए-इंसानियत फोरम ने ग्वालियर-कानपुर हाइवे पर मुसाफिरों को चाय-बिस्कुट बांटे। इस दौरान मुफ्ती इमरान नदवी, मुफ्ती अफ्फान असअदी मौजूद रहे। वहीं, उम्मीद रोशन की संस्थान लॉकडाउन के दौरान 21 दिन तक जरूरतमंदों को भोजन करा रही है। अंसल हाउसिंग सोसाइटी के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह पारीछा ने पदाधिकारियों के साथ जरूरतमंदों को भोजन बांटा। इस दौरान अनिल अग्रवाल, अशोक लोकरस, रिव सिंधी, गिरजाशंकर राय, प्रिंस कटियार मौजूद रहे।
विधायक, आईजी ने भी बांटे पैकेट
झांसी। विधायक रवि शर्मा, मंडलायुक्त सुभाषचंद्र शर्मा, आईजी सुभाष सिंह बघेल ने भी कानपुर-ग्वालियर मार्ग पर विभिन्न राज्यों से लौट रहे राहगीरों, श्रमिकों को पूड़ी-सब्जी, पानी, दवा बिस्कुट आदि वितरित किए। साथ ही बाहर से झांसी आए लोगों की स्क्रीनिंग कराई गई। खाद्यान्न सामग्री वितरित करने में इंदर भल्ला, विनोद सोनी, संजय अरोड़ा, कैलाश गुप्ता, वीरेंद्र राय, अशोक राय, विनोद अग्रवाल, आशीष तिवारी, जोगेंद्र सिंह, कृष्ण शिवहरे का सहयोग रहा।

डेली गांव में सहारिया बस्ती में जरूरतमंद परिवारों को व्यापारियों ने एक सप्ताह का भोजन बांटा। - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन