फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Health workers came out in protest against the transfer, staged a sit-in

तबादले के विरोध में उतरे स्वास्थ्य कर्मी, दिया धरना

Tue, 20 Jul 2021 02:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Health workers came out in protest against the transfer, staged a sit-in
झांसी। यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों के तबादले के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। इसके अलावा कार्य बहिष्कार भी किया। अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर कहा कि आगे भी कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन

हाल ही में शासन ने प्रदेश भर के स्वास्थ्य कर्मचारियों का तबादला गैर जनपद कर दिया गया है। इसमें कनिष्ठ से लेकर वरिष्ठ सहायक तक शामिल हैं। झांसी से भी 17 कर्मचारियों का तबादला हुआ है। स्थानांतरण के दायरे में आए कर्मचारी इस फैसले के विरोध में उतर आए हैं। सोमवार को सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग के निदेशक प्रशासन ने स्थानांतरण नियमावली के खिलाफ अमानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए महिला एवं विकलांगों उत्पीड़न किया है। विभिन्न जनपदों में कार्यरत लिपिक संवर्ग के 500 से 600 और महिलाओं के 800 से 1000 किलोमीटर दूर स्थानांतरण कर दिया गया है। आगे भी इसी तरह कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष उदयकरन मिश्रा, जिलामंत्री उमाशंकर कुशवाहा, रवि खरे, अनिल कुशवाहा, प्रतिमा शर्मा, प्रदीप कुमार, आकाश शर्मा, अब्दुल जाहिद खान, अरविंद कुमार खरे, अनुपम राजपन, वंदना सचान, सुनील कुमार, सत्यनारायण गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed