फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Health department made preparations to deal with corona

Jhansi News: कोरोना से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने की तैयारी

Sun, 25 May 2025 12:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Health department made preparations to deal with corona
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। प्रदेश में कोरोना रोगी के मिलते ही शासन-प्रशासन ने हर हालात से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके चलते शासन ने सीएमओ व मेडिकल कॉलेज प्रशासन से तैयारियों की जानकारी ली है, ताकि कमियों को समय रहते दूर किया जा सके। वहीं, सीएमओ ने बताया जिले के सभी ऑक्सीजन प्लांट चालू हालत में हैं। रोगियों को भर्ती करने के लिए पर्याप्त बेड हैं। शासन के निर्देश मिलते ही जांच शुरू करवा दी जाएगी।
सीएमओ डाॅ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि कोरोना से किसी भी तरह से घबराने की जरूरत नहीं है। इससे निपटने के जिले में पर्याप्त दवाएं और अन्य इंतजाम मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में दो ऑक्सीजन प्लांट हैं। इसके अलावा पुरुष जिला अस्पताल, समथर सीएचसी, गरौठा सीएचसी, रानीपुर सीएचसी व बड़ागांव सीएचसी में भी ऑक्सीजन प्लांट लगे हुए हैं, जो पूरी तरह से क्रियाशील हैं। इसलिए किसी भी स्तर पर ऑक्सीजन की कमी नहीं रहेगी। जिन सीएचसी पर ऑक्सीजन प्लांट हैं, वहां रोगियों को भर्ती करने के पर्याप्त इंतजाम हैं। वेंटिलेटर भी पर्याप्त संख्या में मौजूद हैं। कोरोना की जांच करने वाली मशीनें भी चल रही हैं।
विज्ञापन

वहीं, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मयंक सिंह ने बताया कि शासन से फिलहाल कोई दिशा-निर्देश नहीं मिला है। फिर भी कॉलेज में कोरोना के बाबत समुचित इंतजाम है। शासन से निर्देश मिलने के बाद रोगियों को भर्ती करने की व्यवस्था सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
कोरोना से बचाव के लिए ये उपाय करें
भीड़-भाड़ में जाने से बचें। सार्वजनिक स्थान जैसे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व एयरपोर्ट पर मास्क पहनें। कम से कम एक मीटर की दूरी बनाएं। किसी से भी हाथ नहीं मिलाएं। यही नहीं, नियमित रूप से हाथ साबुन से साफ करते रहे। खांसते और छींकते समय मुंह व नाक को कपड़े से ढंके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed