फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   hang himself, sad die brother

भाई की मौत से दुखी बहन ने फांसी लगाकर दी जान

Mon, 25 Nov 2019 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
hang himself, sad die brother
झांसी। थाना सदर बाजार इलाके में शनिवार को चचेरे भाई की मौत से दुखी एक बहन ने घर में फांसी लगा ली। घर पहुंचे परिजन पुत्री को फांसी पर लटका देख उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां रविवार सुबह उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पंद्रह दिन के भीतर घर में भाई के बाद बहन की मौत के बाद कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार स्थित सिघर्रा गांव निवासी प्रीतम सिंह खेती करते हैं। 10 नवंबर को उनके भाई रमेश के पुत्र शिवा की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद प्रीतम की पुत्री पूनम दुखी रहने लगी। शनिवार को घर के सभी लोग खेत पर गए थे, तभी घर में अकेली पूनम ने कमरे में रस्सी के सहारे कुंदे पर लटककर फांसी लगा ली। थोड़ी ही देर में परिजन भी घर पहुंचे। जहां पूनम को फांसी पर लटका देख घबरा गए। आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। पंद्रह दिन के भीतर घर मेें दूसरी मौत की घटना से कोहराम मच गया। मृतका के चाचा महेश ने बताया कि सभी भाई एक साथ घर में रहते हैं। उनके भतीजे की मौत के बाद भतीजी पूनम तनाव में रहने लगी थी। जिसके चलते उसने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed