फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   half yearly exams of primary schools

आधे से अधिक बच्चे रहे गोल

Tue, 03 Nov 2015 01:46 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Tue, 03 Nov 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
half yearly exams of primary schools
झांसी। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में सोमवार से अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं प्रारंभ हो गईं। लेकिन पहले दिन शिक्षकों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। क्योंकि अधिकांश बच्चे जिनके परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं और इन दिनों दीपावली बाजार में छोटे-बडे़ कामकाज में व्यस्त हैं। उन्हें घर से लाना पड़ा। कई शिक्षकों के मुताबिक बच्चों को परीक्षा में सम्मिलित कराने के लिए उन्हें घर-घर जाना पड़ा।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कक्षा एक से आठ तक विद्यार्थियों के शैक्षिक मूल्यांकन के लिए अक्तूबर में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं कराई जानी थीं, लेकिन निदेशालय द्वारा समय से परीक्षा कार्यक्रम जारी न करने से बीएसए कार्यालय ने स्वत: परीक्षा कार्यक्रम तय कर दो नवंबर से दो पालियों में परीक्षाएं कराने के निर्देश दिए। लेकिन परीक्षा के प्रथम दिवस अधिकांश परिषदीय स्कूलों में पंजीकृत बच्चों में आधे ही शामिल हुए।
विज्ञापन

 
इस संदर्भ में विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों ने बताया कि वह बच्चों को परीक्षा में शामिल कराने के लिए सुबह से मशक्कत करते रहे। इनके मुताबिक इसका कारण हाल के दिनों में स्कूलों में रही छुट्टियां एवं दीपावली पर्व है। क्योंकि अधिकांश बच्चे श्रमिक परिवार से हैं, जो इन दिनों अपने परिवार के साथ दीपावली के बाजार में कामकाज में व्यस्त हैं। वहीं कु छ शिक्षकों ने बताया कि उन्हें ब्लाक एवं एनपीआरसी स्तर पर तैयार प्रश्न पत्र नहीं मिले हैं। ऐसे में उन्हें ब्लैक बोर्ड पर प्रश्न लिखने पडे़।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडी बेसिक जीएस राजपूत ने बताया कि अध्यापकों को निर्देशित है कि परीक्षार्थी बच्चों की संख्या शतप्रतिशत कर उन्हें परीक्षा में शामिल कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed