फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Gwalior road overbridge servey ready

ग्वालियर रोड ओवरब्रिज का खाका तैयार

Tue, 23 May 2017 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 23 May 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
Gwalior road overbridge servey ready
ग्वालियर रोड ओवरब्रिज - फोटो : amar ujala
ग्वालियर रोड रेलवे क्रासिंग पर प्रस्तावित ओवरब्रिज का खाका तैयार कर लिया गया है। यह 967.51 मीटर (लगभग एक किलोमीटर) लंबा और साढ़े दस मीटर चौड़ा होगा। इसके निर्माण पर एक अरब अट्ठावन करोड़ छियानवे लाख रुपये की धनराशि खर्च होगी। उम्मीद है कि तीन - चार महीने में औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मौके पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

झांसी - ग्वालियर मार्ग पर रेलवे फाटक संख्या 117 पर यातायात का भारी दबाव रहता है। लगभग हर बीस मिनट बाद क्रासिंग बंद हो जाती है, जिससे सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी - लंबी कतारें लग जाती हैं। क्रासिंग खुलने के बाद जाम लग जाता है। इससे लोगों को आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से छुटकारे के लिए लंबे समय से यहां ओवरब्रिज की मांग की जा रही थी। लोगों को होने वाली समस्या को ‘अमर उजाला’ भी लगातार प्रमुखता से उठा रहा था। इसका खासा असर हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के झांसी दौरे के दौरान विधायक रवि शर्मा ने ओवरब्रिज निर्माण का प्रस्ताव रखा था, जिसे शासन की स्वीकृति मिल गई है। निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम को सौंपी गई है। सेतु निगम ने ब्रिज का खाका और एस्टीमेट तैयार कर अपने मुख्यालय भेज दिया है। यहां स्वीकृति मिलने के बाद इसे पीडब्लूडी भेजा जाएगा। इसके बाद रेलवे, जल निगम, जल संस्थान और बिजली विभाग की सहमति ली जाएगी। सभी स्वीकृतियां आने पर गजट प्रकाशित होगा। इस पूरी प्रक्रिया में तीन - चार महीने का समय लगेगा। इसके बाद निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


यह होगा आकार
ओवरब्रिज 967.51 मीटर लंबा बनेगा। क्रासिंग से शहर की ओर इसकी लंबाई लंबाई 516.01 मीटर और ग्वालियर रोड की ओर और 451.50 मीटर लंबा होगा। जबकि, चौड़ाई साढ़े दस मीटर होगी। ब्रिज के दोनों ओर 3.75 मीटर की सर्विस रोड बनेगी। ब्रिज 28 पिलर पर तैयार किया जाएगा। शहर की ओर 16 और ग्वालियर रोड की ओर 12 पिलर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देरी की नहीं है गुंजाइश
सेतु निगम ने ग्वालियर रोड ओवरब्रिज का एस्टीमेट तैयार कर लिया है। विभिन्न विभागों की सहमति मिलने में तीन - चार महीने का समय लगेगा। मुख्यमंत्री से संदर्भित मामला है, जिससे ज्यादा विलंब की गुंजाइश नहीं है। इसके बाद शासनादेश और बजट जारी होगा। तत्पश्चात मौके पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
- डीपी त्रिपाठी, उप परियोजना प्रबंधक - उप्र राज्य सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed