{"_id":"6123c5398ebc3e7a274b86be","slug":"gwalior-police-stopped-eighteen-horses-brought-for-the-shooting-of-ponniyin-selvan-jhansi-news-jhs202554562","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोन्नियिन सेल्वन फिल्म की शूटिंग के लिए लाए गए अठारह घोड़ों को ग्वालियर पुलिस ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोन्नियिन सेल्वन फिल्म की शूटिंग के लिए लाए गए अठारह घोड़ों को ग्वालियर पुलिस ने रोका
विज्ञापन
झांसी। मद्रास टॉकीज प्रोडक्शन की मणिरत्नम निर्देशित साउथ इंडियन फिल्म पोन्नियिन सेल्वन की शूटिंग 21 अगस्त को ओरछा में तथा 22 अगस्त को ग्वालियर में होनी थी। इसी के चलते भारी संख्या में घोड़े ओरछा और ग्वालियर 19 और 20 अगस्त को ही भेज दिए गए थे। ओरछा में सब कुछ सामान्य रहा पर ग्वालियर में 19 अगस्त की रात पांच मेटाडोर में दक्षिण भारत से लाए गए अठारह घोड़ों को पुलिस ने विक्की फैक्ट्री के पास पकड़ लिया। तस्करी का संदेह होने पर तत्काल इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। अफसरों ने घोड़े लाने वाले लोगों से पूछताछ करने के साथ ही उनके शूटिंग संबंधी कागजात देखने बाद उन्हें शहर के अंदर जाने दिया। इसके बाद यहां किले के पास शूटिंग हो सकी।
21 अगस्त को मणिरत्नम निर्देशित फिल्म पोन्नियिन सेल्वन की ओरछा में ऐश्वर्या राय बच्चन ने शूटिंग की, इसके बाद उन्हें ग्वालियर जाना था पर वे सीधे मुंबई निकल गई। यूनिट के अन्य सदस्य अभिनेता विक्रम, ऐश्वर्या लक्ष्मी फिल्म के कुछ सीन की शूटिंग करने ग्वालियर पहुंचने वाले थे। इसके लिए 19 अगस्त की रात में ही करीब अठारह घोड़े ग्वालियर भेजे गए थे। इन घोड़ों पर ही जीवाजी यूनिवर्सिटी व किले में फिल्म के हीरों विक्रम व अन्य कलाकार शूटिंग करने वाले थे। 19 की रात में ही शहर के विक्की चौराहे से अठारह घोड़ों को ले जाया जा रहा था। लोगों को तस्करी का शक होने पर पुलिस को सूचना दी। शूटिंग के लिए घोड़े लाने वाले लोगों ने अधिकारियों को अपने सारे दस्तावेज दिखाए इसके बाद वे संतुष्ट हो गए तथा उन्होंने भीड़ के मद्देनजर इन घोड़ों को पैदल न ले जाकर मेटाडोर में फूलबाग मैदान में ले जाने की अनुमति दे दी। इस संबंध में सीएसपी नागेंद्र सिंह का कहना है कि तमिल फिल्म की शूटिंग के लिए फिल्म यूनिट के साथ घोड़े आए हैं। उनके पास सभी लीगल कागजात हैं, चूंकि मुहर्रम के कारण शहर के हर प्वाइंट पर चेकिंग चल रही थी, इस कारण फिल्म यूनिट के लोगों से भी पूछताछ की गई, इसके बाद घोड़ों को छोड़ दिया गया है। बाद में इन घोड़ों से ग्वालयिर किले व अन्य स्थानों पर शूटिंग की गई।