फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Guests will be welcomed with Raspua, Malpua and Shrikhand

Jhansi News: रसपुआ, मालपुआ और श्रीखंड से होगा मेहमानों का स्वागत

Thu, 13 Mar 2025 02:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Guests will be welcomed with Raspua, Malpua and Shrikhand

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। रंगोत्सव पर्व होली को लेकर सभी ओर उत्साह छाया हुआ है। विभिन्न समाज अपनी-अपनी परंपराओं के साथ यह त्योहार धूमधाम से मनाएंगे। महाराष्ट्रीय, मारवाड़ी, बंगाली, सिंधी, बिहार-पूर्वांचल समाज सहित अन्य सभी परिवारों में होली के अवसर पर परंपरागत पकवान मालपुआ, रसपुआ, श्रीखंड आदि बनाए जा रहे हैं, जो त्योहार पर मेहमानों सहित अन्य सभी का स्वाद बढ़ाएंगे।

बंगाली समाज में पूर्णिमा पर ही होली मनाई जाती है। इसे दोल जात्रा बोलते हैं। बड़े-बुजुर्गों के पैरों में गुलाल डालकर उनसे आशीर्वाद लिया जाता है। घरों में गुझिया, लबंग लतिका आदि पकवान बनाए जाते हैं। - रविशंकर चटर्जी
विज्ञापन




होली पर सिंधी समाज में गेयर एवं रोट तथा मीठे समोसे बनाए जाते हैं। इसके साथ ही अन्य परंपरागत पकवान भी बनते हैं। होली पर भव्य आकर्षक कार्यक्रम किए जाते हैं। - चंद्रप्रकाश नैनवानी
विज्ञापन
विज्ञापन


होली पर महाराष्ट्रीय समाज में श्रीखंड, पूरण पोली आदि पकवान बनाए जाते हैं। महाराष्ट्र गणेश मंदिर में परंपरा के अनुसार भव्य होली उत्सव का आयोजन होगा। इसमें मधुर शास्त्रीय संगीत होगा। - गजानन खानलवलकर


बिहार - पूर्वांचल समाज में होली पर मालपुआ, रसपुआ आदि पकवान बनते हैं। होली बड़े ही उत्साह से खेली जाती है। गेंहू की नई बालियां होलिका दहन में पकाकर घर पर लाई जाती है। - आरके सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed