फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   GST team seized three and a half lakh mobile phones

Jhansi: जीएसटी टीम ने सीज किए साढ़े तीन लाख के मोबाइल फोन, जुर्माना भी वसूला गया

Fri, 02 Sep 2022 12:42 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Fri, 02 Sep 2022 12:42 AM IST
सार

जीएसटी अफसरों के मुताबिक यह माल मंगवाने वाला व्यापारी अभी तक सामने नहीं आया है। पूरा माल सील कर दिया गया है। अपर आयुक्त ग्रेड वन भानु प्रकाश मिश्र के मुताबिक बृहस्पतिवार को एसआईबी टीम को बिना बिल वाउचर के मोबाइल फोन यहां मंगवाने की सूचना मिली थी।

विज्ञापन
GST team seized three and a half lakh mobile phones
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी में जीएसटी टीम ने बगैर बिल वाउचर के झांसी लाए गए करीब साढ़े तीन लाख कीमत के मोबाइल फोन सीज कर दिए। यह फोन दिल्ली से यहां मंगवाए गए थे। सूचना मिलने पर जीएसटी की एसआईबी टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी मोबाइल फोन सीज कर दिए।
विज्ञापन


जीएसटी अफसरों के मुताबिक यह माल मंगवाने वाला व्यापारी अभी तक सामने नहीं आया है। पूरा माल सील कर दिया गया है। अपर आयुक्त ग्रेड वन भानु प्रकाश मिश्र के मुताबिक बृहस्पतिवार को एसआईबी टीम को बिना बिल वाउचर के मोबाइल फोन यहां मंगवाने की सूचना मिली थी। छापेमारी में तीन बड़े डिब्बे में मोबाइल फोन समेत उसके सहायक उपकरण बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


इनकी बाजार में कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये आंकी गई है। इस माल पर किसी व्यापारी के दावा न करने से यह पूरा माल सील करके गोदाम में रखवाया गया है।

इसके अलावा टीम ने रेलवे स्टेशन पर छापेमारी करके यहां 30 नग दवाईयों के पैकेट पकड़े। जांच-पड़ताल के बाद 1.02 लाख रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसके अलावा शुभ रिद्घि ट्रेडिंग कंपनी से अवैध पान मसाला ले जाने पर 20 लाख रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed