फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   GST matter goverment cheaqing

जीएसटी में खेल पर शासन ने बैठाई जांच

Thu, 11 Jun 2020 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
GST matter goverment cheaqing
झांसी। नगर निगम में टेंडरिंग के दौरान निविदा पर ली जाने वाली जीएसटी को लेखाशीर्षक में जमा न करने पर शासन ने संज्ञान लिया है। सीएम कार्यालय के अनुसचिव ने मंडलायुक्त को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। इसे लेकर निगम में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

दरअसल, वार्ड नंबर 50 के पार्षद किशोरी प्रसाद रायकवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से निविदा प्रपत्रों की बिक्री में जीएसटी लेकर लेखाशीर्षक में जमा न करने की शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि नगर निगम में सिविल कार्यों के लिए विक्रय होने वाले टेंडर प्रपत्रों पर 18 फीसद जीएसटी की वसूली की जाती है। जिसके टेंडर प्रपत्र विक्रय करने वाले से ऑनलाइन लिया जाता है। लेकिन जीएसटी की राशि को लेखा विभाग लेखा शीर्षक में जमा नहीं कर रहा है। जिससे शासन को राजस्व की क्षति हो रही है। मामले की शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर की गई। इसे लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय ने मंडलायुक्त को जांच कर कार्रवाई करने के लिए कहा है। वहीं मंडलायुक्त ने नगर आयुक्त को शिकायत प्रेषित करते हुए 10 दिन में जांच आख्या देने और कार्रवाई से अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed