{"_id":"600891318ebc3e31f35a7823","slug":"government-local-for-vocal-progress-jhansi-news-jhs1865901131","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार लोकल पर वोकल को कर रही प्रोत्साहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार लोकल पर वोकल को कर रही प्रोत्साहित
विज्ञापन
झांसी। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी ने कहा कि जनता चीन की नापाक हरकतों को देखकर चाइना व चाइनीज सामान का बहिष्कार कर रही है और भारत सरकार स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए लोकल पर वोकल को प्रोत्साहित कर रही है। सरकार चीन की एक कंपनी को योग के नाम से भारत में पेटेंट करने जा रही है। इसके विरोध में 22 जनवरी को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा।
बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं धर्म के नाम पर किसी विदेशी कंपनी को पेेटेंट नहीं दिया जाना चाहिए। दो फरवरी को चीन का ध्वज व कंपनी का पुतला दहन किया जाएगा। इसकी लड़ाई राष्ट्रीय स्तर पर लड़ी जाएगी। योग्या कंपनी के डायरेक्टर संतोष सूरी ने कहा कि उनकी कंपनी तीस साल से विभिन्न देशों से अपना व्यापार कर रही है। अगर चीनी कंपनी का यही हाल रहा तो योग नाम का इस्तेमाल करने में भी संशय रहेगा।
इस मौके पर कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद मिश्रा, जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, नगर अध्यक्ष पंकज शुक्ला, प्रशांत सूरी मौजूद रहे।