फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   God is in the control of his devotee: Shastri

भगवान अपने भक्त के वश में हैं : शास्त्री

Wed, 26 Mar 2025 01:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
God is in the control of his devotee: Shastri
रानीपुर। नगर के शक्तिपीठ वेदमाता गायत्री मंदिर पर आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा में विनोद कुमार चतुर्वेदी ने माता रुक्मिणी कथा का वर्णन किया। जिसे सुनकर श्रोतागण भाव-विभोर हो गए। कथा सुनने के लिए मंदिर पर बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने भाग लिया।
विज्ञापन

भागवत कथा प्रारंभ पर डॉ. एमएल आर्य ब्लड बैंक अधिकारी झांसी, भाजपा नेता प्रदीप गुप्ता आदि ने भगवान के चरणों में पुष्प अर्पित किए। भागवत आचार्य का माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। शास्त्री ने कहा कि भक्त जब भगवान को सच्चे मन से पुकारता है तो परमात्मा अपने भक्त की मनोकामना जरूर पूरी करते हैं। इस अवसर पर भागचंद साहू, अखिल कुमार तिवारी, दीपक शुक्ला, संतोष श्रीवास, सचिन मथनिया, डॉक्टर चंद्रमणि सिंह, नीरज साहू, मंदाकिनी तिवारी, द्रोपती, विनीता उपस्थित रहे।
विज्ञापन


भजन संध्या में कलाकारों ने बांधा समां
- विधायक प्रतिनिधि समेत अन्य ने मंदिर में माथा टेका
25RAN_M_1_25032025_1
रानीपुर। श्री जानराय महाराज मंदिर पर चेयरमैन मीना अयोध्या प्रसाद खरका द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। विधायक प्रतिनिधि जयप्रकाश आर्य पप्पू सेठ, अध्यक्ष मीना अयोध्या प्रसाद खरका, पूर्व चेयरमैन दयाराम गुप्ता, डॉक्टर मुरारी लाल आर्य आदि ने मंदिर में भगवान के दर्शन किए। मंदिर में सुंदरकांड पाठ तथा भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ललितपुर से आए जयसिंह राजा और पार्टी ने एक से बढ़कर एक फिल्मी धुनों पर भजन प्रस्तुत किए। जिसे सुनकर श्रोतागण भाव-विभोर हो गए। भजन संध्या का शुभारंभ मां सरस्वती वंदना से किया गया। तत्पश्चात लक्ष्मण शक्ति पर प्रस्तुत फिल्मी गीत में गाया भजन जाग उठेंगे लक्ष्मण होने के पहले भोर प्रस्तुत किया। जिसे सुनकर श्रोतागण भाव-विभोर हो गए तथा तालियां बजाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुखनई नदी के किनारे प्राचीन भगवान जानराय का भव्य मंदिर है, जहां पर नगर एवं क्षेत्र के लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। मंगलवार को मुख्य यजमान नगर पंचायत की चेयरमैन मीना अयोध्या प्रसाद खरका द्वारा रामचरितमानस के पंचम स्कंध सुंदरकांड पाठ के बाद हवन संपन्न हुआ। जिसमें विद्वानों द्वारा यजमानों से मंत्रोचारण कर आहुतियां दिलाई गईं। तत्पश्चात यहां विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व पार्षद प्रदीप गुप्ता, मदन चंद्र राय, रमेश चंद्र सूरौठिया, हरिशचंद्र खरका, ठाकुरदास, दीपक खरे, अरुण कुमार चौधरी, चंद्रशेखर अहिरवार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed