फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Go must buy the book fair today

पुस्तक खरीदना है तो आज मेला जरूर जाएं

Sun, 19 Feb 2017 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 19 Feb 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
Go must buy the book fair today
book fair jhansi - फोटो : amar ujala, jhansi news
अगर आपको देश के नामी गिरामी लेखकों की पुस्तकें खरीदना है तो आज बुंदेलखंड विश्वविद्यालय जरूर जाएं। यहां लगे पुस्तक मेला में प्रकाशकों ने लोगों को आकर्षित करने के लिए रविवार को खरीदारी करने वालों को अतिरिक्त डिस्काउंट देने का फैसला लिया है। यहां लगी विभिन्न स्टालों पर अभी कुछ प्रकाशक पांच से तीस प्रतिशत का डिस्काउंट हर किताब पर दे रहे हैं। रविवार को यह डिस्काउंट डेढ़ से दो गुना बढ़ जाएगा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में लगे पुस्तक मेला में देश के शीर्ष प्रकाशकों ने अपने स्टॉल लगाए हैं।
विज्ञापन

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में 7 से 22 फरवरी तक चलने वाले पुस्तक मेले में सभी वर्ग के लोग अपनी पसंद की किताबें खरीदने पहुंच रहे हैं। यहां देशभर के शीर्ष प्रकाशनों की 20 स्टॉलें लगाई गई हैं। इसमें जाने-माने लेखकों की किताबें उपलब्ध हैं। भारतीय ज्ञानपीठ के स्टॉल पर साहित्य से संबंधित पुरस्कार प्राप्त पुस्तकें धर्मवीर भारती की गुनाहों का देवता, सूरज का सातवां घोड़ा, विश्वास पाटिल की सम्भाजी, महानायक, पानीपत, मेवारामक की सुल्तान राजा, अनुपम मिश्र की अच्छे विचारों का अकाल, मिथिलेश्वर की चल सुरों पर आपने आदि उपलब्ध हैं। प्रभात प्रकाशन पर अंबिका प्रसाद दिव्य की बुंदेलखंड चित्रावली, दिनकर जोशी की गुरुदेव, अमृतयात्रा, महात्मा बनाम गांधी, द्वारका का सूर्यास्त किताबें उपलब्ध हैं। वहीं, प्रतियोगिताओं, विभिन्न कोर्स, शायरी, काव्य, धर्म आदि की किताबें भी यहां मिल रही हैं।
विज्ञापन


इनके लगे स्टॉल
बीयू में लगे राष्ट्रीय पुस्तक मेले में राजकमल, वाणी, प्रभात, किताबघर, आराधना, अरिहंत, उपकार, सुधा, विकास, गीता प्रेस, गायत्री परिवार आदि प्रकाशनों के स्टॉल लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों के लिए खरीदी किताबें
विश्वविद्यालय में पुस्तक मेला लगाना एक अच्छी पहल हैं। इससें लोगों में पढ़ने की रुचि बढ़ेगी। यहां से अपने बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक किताबें खरीदी हैं। यह उनके व्यक्तित्व विकास के लिए उपयोगी साबित होंगी।

गुरू दत्त शर्मा, सीपरी बाजार

हिंदी साहित्य की भरमार
हिंदी साहित्य पढ़ने का शौक है। यहां हिंदी साहित्य जगत के जाने माने लेखकों की सामग्री एक ही छत के नीचे उपलब्ध है। साहित्य में रुचि रखने वालों को यहां से कुछ न कुछ लेकर जरूर जाना चाहिए।
-विशाखा सेंगर, पीएचडी स्कॉलर, बीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed