{"_id":"678809085dccc8ec010616f9","slug":"girls-body-found-hanging-in-room-jhansi-news-c-131-1-sjhs1012-127675-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवती का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवती का शव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। अज्ञात कारणों के चलते युवती ने आत्महत्या कर ली। उसका शव मंगलवार शाम को घर के अंदर कमरे में फंदे से लटकता मिला।
थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम साढूमल निवासी धनीराम ने बताया कि मंगलवार को उसकी पत्नी व अन्य परिजन काम के लिए गैर जनपद गए हुए थे। वह अपनी पुत्री राजबाई (18) के साथ घर पर था। दिन में वह खेत पर चारा काटने गया था, जबकि राजबाई घर पर थी। शाम को जब वह खेत से लौटकर आया तो देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। राजबाई को काफी आवाज दी, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। टार्च की रोशनी कर कमरे के अंदर देखा तो यहां राजबाई साड़ी के फंदे से लटक रही थी। गांव वालों की मदद से दरवाजा खोला। पुलिस भी मौके पर पहुंची। मृतका दो भाई-एक बहन में सबसे छोटी थी। पिता ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करने की बात कही।