फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Girl adamant on getting married, created ruckus in Month tehsil premises

Jhansi News: शादी करने की जिद पर अड़ी युवती, मोंठ तहसील परिसर में जमकर किया हंगामा

Sun, 19 Jan 2025 02:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Girl adamant on getting married, created ruckus in Month tehsil premises

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

मोंठ। शनिवार को प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी युवती घर से चली गई। इसके बाद मोंठ तहसील परिसर में लड़की ने जमकर हंगामा किया। परिजन समझाने पहुंचे लेकिन वह प्रेमी से ही शादी की जिद पर अड़ी रही। काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को थाने ले गई।



थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती घर से निकलकर नवीन तहसील परिसर पहुंची। कुछ देर में उसके परिजन भी तहसील पहुंचे और युवती को मनाने की कोशिश की। युवती बार-बार चिल्ला रही थी कि वह बालिग है, 22 वर्ष से ज्यादा की है। वह अपनी मर्जी से ही अपने प्रेमी के साथ शादी करेगी। काफी देर तक परिवार के लोग युवती को समझाते रहे, लेकिन वह नहीं मानी। तहसील परिसर में हंगामे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को अपने साथ थाने ले गई। उसने थाने में बताया कि वह 8 वर्ष से एक लड़के से प्रेम करती है और शादी भी उससे करेगी। उसने थाने से ही अपने प्रेमी को फोन लगाया और उसे थाने आने के लिए बोला, लेकिन प्रेमी देर शाम तक थाने नहीं आया। युवती थाने में ही बैठकर प्रेमी का इंतजार करती रही। वह घरवालों के साथ भी जाने को तैयार नहीं है। थाना परिसर में भी काफी देर तक युवती और उसके परिजन के बीच बातचीत चलती रही।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी सरिता मिश्रा ने बताया कि तहसील में एक युवती हंगामा कर रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को थाने ले आई है। उसको समझाने का प्रयास किया जा रहा है। परिजन भी थाने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed