फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   general stor market operating monday

आज से पांच दिन खुलेगा किराना बाजार

Mon, 10 May 2021 02:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 02:43 AM IST
विज्ञापन
general stor market operating monday
झांसी। सुभाष गंज स्थित किराना बाजार सोमवार से शुक्रवार तक पांच दिनों के लिए खोला जाएगा। सुबह नौ से शाम पांच बजे तक यहां कारोबार होगा। जबकि, शनिवार और रविवार को सभी कारोबारी प्रतिष्ठान बंद रखे जाएंगे। कारोबारियों और ग्राहकों, सभी को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।
विज्ञापन

सुभाष गंज में किराना सामग्री की थोक की दुकानें हैं। यहां से महानगर के अलावा आसपास के फुटकर विक्रेता भी खाद्य सामग्री ले जाते हैं। लॉकडाउन की शुरुआत में थोक दुकानें भी बंद कर दीं गईं थीं, जिससे आपूर्ति चेन गड़बड़ा गई थी। सामग्री की निर्बाध आपूर्ति बनी रहे, इसके लिए सुभाष गंज व्यापार मंडल की ओर से बाजार खोलने की प्रक्रिया शुरू की गई। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय खुराना ने बताया कि सप्ताह में पांच दिन बाजार खुलेगा। सुबह नौ से दोपहर पांच बजे तक ही कारोबार होगा। कोविड प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

भीड़ बढ़ा रही चिंता
झांसी। व्यापारियों द्वारा भले ही कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने का दावा किया जा रहा हो, परंतु धरातल पर ये नजर नहीं आता है। सुभाष गंज में दुकानें खुलने पर खूब भीड़ जमा हो जाती है, जिससे सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं हो पाता है। ऐसे में हर समय कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed