फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Gates of Matatila Dam were opened, 80 thousand cusecs of water was extracted by opening 18 gates

Jhansi News: खोले गए माताटीला बांध के गेट, 18 गेट खोलकर निकाला 80 हजार क्यूसेक पानी

Fri, 04 Aug 2023 11:50 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Gates of Matatila Dam were opened, 80 thousand cusecs of water was extracted by opening 18 gates
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी/ ललितपुर। बेतवा नदी के कैचमेंट इलाके में लगातार बारिश होने से छह दिन बाद शुक्रवार को फिर से माताटीला बांध के गेट खोलने पड़े। बांध का जल स्तर बरकरार रखने के लिए शुक्रवार को बांध के 18 गेट खोले गए। देर-रात तक करीब 80 हजार क्यूसिक पानी बेतवा नदी में छोड़ा गया। अभियंताओं ने देर रात तक पानी के बहाव में तेजी की उम्मीद जताई है। उधर, बेतवा नदी में बहाव तेज होेने से निचले इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
झांसी, ललितपुर समेत बेतवा के कैचमेंट इलाके विदिशा व अन्य क्षेत्रों में पिछले 36 घंटे से बारिश होने से बेतवा उफनाने लगी है। माताटीला बांध का जलस्तर 306.96 मीटर बनाए रखने को शुक्रवार देर-रात माताटीला बांध के 12 गेट दो फुट ऊंचाई पर जबकि 6 गेट चार फुट ऊंचाई पर खोले गए। इसके जरिए 80 हजार क्यूसिक पानी बाहर निकाला गया। माताटीला बांध के अधिशासी अभियंता मो.फरीद का कहना है सिंचाई अभियंताओं के मुताबिक देर-रात बेतवा के बहाव में तेजी आने की उम्मीद है। करीब डेढ़ लाख क्यूसेक पानी आने की उम्मीद है। बेतवा में तेज बहाव की संभावना को देखते हुए निचले इलाकों की निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


सुकुवां -ढुकुवां में फिर से बहाव शुरू
सुकुवां-ढुकुवां बांध के ऊपर से शुक्रवार रात फिर से बहाव आरंभ हो गया। बांध के ऊपर से पानी का बहाव पिछले चार दिनों से बंद हो गया था। इस वजह से पर्यटक मायूस होकर लौट रहे थे। अब करीब 60 हजार क्यूसेक पानी के बहाव होने से यहां फिर आकर्षक नजारा दिखने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



भांडेर-मोंठ मार्ग पर शाहपुर रपटा पानी में डूबा
धसान एवं सिंधु नदी भी उफान पर

झांसी। टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों में भारी बारिश होने से धसान एवं सिंधु नदी भी उफान पर हैं। धसान नदी में पानी बढ़ने से लहचूरा बांध से 40 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। उधर, दतिया के सेवढ़ा कस्बे से निकली सिंधु नदी का जल स्तर भी शुक्रवार को तेजी से बढ़ गया। इस वजह से नदी ने निचले इलाकों की ओर से तेजी से रुख कर दिया। नदी का जल स्तर बढ़ने से भांडेर-मोंठ मार्ग पर बना शाहपुर रपटा पानी में डूब गया। इससे मोंठ से भांडेर आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। यहां पुलिस भी तैनात कर दी गई है।


--------

कचनौंदा, भावनी और भौंरट से भी छोड़ा गया पानी

ललितपुर स्थित कचनौंदा बांध, भावनी व भौंरट बांध के जलस्तर में भी बढोत्तरी हुई। अगस्त माह में निर्धारित जलस्तर से अधिक पानी बांध में आने से इन बांधों के गेट खोलकर पानी की निकासी की गई। कचनौंदा बांध से 2518 क्यूसेक, भावनी से 1050 क्यूसेक और भावनी बांध से 678 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed