फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   garmiyo ki avkasho me katoti. sardhi me band rjenge school

गर्मी की छुट्टियों में कटौती, सर्दी में बंद रहेंगे स्कूल

Mon, 25 Jan 2021 01:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
garmiyo ki avkasho me katoti. sardhi me band rjenge school
इस बार अवकाशों में कटौती कर दी गई है। - फोटो : ???? ????
गर्मी की छुट्टियों में कटौती, सर्दी में बंद रहेंगे स्कूल
विज्ञापन

झांसी। परिषदीय विद्यालयों में इस बार सर्दियों में छुट्टियां होंगी, जबकि गर्मियों में होने वाली छुट्टियों में कटौती कर दी गई है। अब गर्मियों में 15 जून तक छुट्टियां रहेंगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने वर्ष 2021 के लिए वार्षिक अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है। गर्मियों और सर्दियों में विद्यालय खोलने और बंद करने का समय तय कर दिया गया है।

बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विद्यालयों में अब तक 21 मई से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहता था। इस बार कोरोना संक्रमण के कारण स्कूल बंद रहे हैं। इसलिए बेसिक शिक्षा विभाग ने गर्मियों की छुट्टियां कम कर दी हैं, जबकि पहली बार सर्दियों में अवकाश दिया गया है। इस बार गर्मियों में 20 मई से 15 जून तक अवकाश रहेगा। सर्दियों में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक अवकाश में स्कूल बंद रहेंगे। वहीं, एक अप्रैल से 30 सितंबर तक स्कूल सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक और एक अक्तूबर से 31 मार्च तक सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक खुलेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिवंश कुमार ने बताया कि वार्षिक कैलेंडर के मुताबिक ही विद्यालयों में अवकाश रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed