{"_id":"5d69825d8ebc3e01451c03c2","slug":"ganesh-navratra-from-today-jhansi-news-jhs14695679","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश नवरात्र आज से, व्रत धारण करेंगे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश नवरात्र आज से, व्रत धारण करेंगे श्रद्धालु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणेश नवरात्र आज से, व्रत धारण करेंगे श्रद्धालु
झांसी। शनिवार भादो शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से गणेश नवरात्र शुरू हो जाएंगे। महाराष्ट्र समाज के लोग पूरे नौ दिन तक व्रत रखेंगे और अथर्वशीर्ष का पाठ करेंगे। वहीं महाराष्ट्र समाज के गणेश मंदिर में सुबह वेद मंत्रों के उच्चारण के बीच अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की जाएगी। मंदिर में गणेश उत्सव को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी तय हो चुके हैं।
हिंदू धर्म में भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व है। भादो शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को भगवान गणेश की जयंती मनायी जाती है और घर - घर गौरी पुत्र गणेश की पूजा तथा उनकी छोटी - बड़ी मूर्तियां विराजमान की जाती हैं। इसके लिए महानगर के सभी मंदिरों व पंडालों में तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। बिजली की रंगबिरंगी झालरों से पंडालों को सजाया जा रहा है।
इधर महाराष्ट्र समाज में गणेश नवरात्र शनिवार से प्रारंभ हो जाएंगे। समाज के पुरोहित गजानन खानवलकर के अनुसार नवमी पर कन्या व सुहागिनों को भोजन कराया जाता है। भगवान को नियमित गुड़ व नारियल से बने मोदक का प्रसाद अर्पण किया जाता है। गणेश नवरात्र में अधिकांश लोग व्रत धारण करते हैं और अथर्वशीर्ष का पाठ करते हैँ।
विज्ञापन
महाराष्ट्र समिति के सचिव राहुल खांडेकर ने बताया कि गणेश उत्सव दो सितंबर से शुरू हो जाएगा। गणेश मंदिर में भगवान गणेश की प्रतिमा विराजमान की जाएगी और झांकी सजायी जाएगी। इस अवसर पर महाराष्ट्र की मुक्ता द्वारा गणेश कथा सुनाई जाएगी। उनके अनुसार गणेश उत्सव पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे, जो तय हो चुके हैं। इनमें तीन को वाद विवाद प्रतियोगिता, हास्य कवि सम्मेलन, चार को रंगोली प्रतियोगिता, रात में मराठी नाटक, पांच को चित्रकला प्रतियोगिता, रात में श्रृंगार मराठी गीते, छह को सम्मान समारोह, सात को पाक कला प्रतियोगिता, रात में शास्त्रीय गायन, आठ को सहस्त्रावर्तन एवं नौ को प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा निकलेगी।