फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   From today, the accountant will sit in the Gram Panchayat Secretariat.

Jhansi News: आज से ग्राम पंचायत सचिवालय में बैठेंगे लेखपाल

Wed, 01 Jul 2026 03:05 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Wed, 01 Jul 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
From today, the accountant will sit in the Gram Panchayat Secretariat.
झांसी। शासन के आदेश पर लेखपालों के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर बैठने की व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्था 1 जुलाई 2026 से लागू होगी। उप जिलाधिकारियों ने अपने-अपने तहसील क्षेत्रों में लेखपालों का रोस्टर तैयार किया है।
विज्ञापन

अब ग्रामीणों को राजस्व संबंधी कामों के लिए लेखपाल को ढूंढना नहीं पड़ेगा। अब वह आसानी से उन्हें मिल सकेंगे। लेखपाल कई महत्वपूर्ण सेवाएं देते हैं। इनमें जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, भूमि की खतौनी की नकल जैसी 10 प्रमुख ऑनलाइन सेवाएं शामिल हैं। इसके अलावा वह तहसील दिवस, थाना दिवस, वारिस प्रमाण, स्वामित्व योजना, किसान सम्मान निधि, आपदा राहत, भू-नक्शा मिलान, फसल बीमा, पेंशन योजनाओं और कई अन्य विभागीय कामों में स्थलीय जांच एवं रिपोर्ट तैयार करते हैं। पहले ग्राम पंचायत स्तर पर लेखपालों के लिए कोई निश्चित जगह न होने के कारण लोगों को काफी असुविधा होती थी। अब लेखपाल नियमित रूप से पंचायत सचिवालय में बैठेंगे। इससे जनसामान्य के काम आसानी से और समय पर पूरे होंगे। शासन ने यह व्यवस्था लेखपालों के दायित्वों को बेहतर ढंग से निभाने और आम लोगों की सुविधा के लिए की है। एडीएम प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि रोस्टर के अनुसार ड्यूटी लगाने के लिए सभी एसडीएम को निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed