फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Free angioplasty could not be started in the medical college

Jhansi News: मेडिकल कॉलेज में शुरू नहीं हो पाई मुफ्त एंजियोप्लास्टी

Mon, 15 Apr 2024 03:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Free angioplasty could not be started in the medical college
- असाध्य रोगियों के लिए आया दो करोड़ रुपये बजट हो गया वापस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में मुफ्त एंजियोप्लास्टी शुरू करने की पहल को झटका लगा है। तय समय में टेंडर प्रक्रिया पूरी न हो पाने की वजह से असाध्य रोगियों के लिए आया दो करोड़ रुपये का बजट शासन के पास वापस चला गया। अब आचार संहिता खत्म होने के बाद कॉलेज प्रशासन फिर शासन से बजट मांगेगा।

दिसंबर 2023 में शासन ने मेडिकल कॉलेज को असाध्य रोगियों के इलाज के लिए तीन करोड़ रुपये बजट दिया था। इसमें एक करोड़ रुपये से किडनी रोगियों का डायलिसिस का सामान खरीदने आदि पर खर्च कर दिया गया। जबकि, दो करोड़ से हृदय रोगियों के लिए स्टेंट खरीदे जाने थे। पहले कॉलेज प्रशासन ने शासन से लखनऊ के एक सरकारी अस्पताल के रेट कांट्रेक्ट पर स्टेंट खरीदने की अनुमति मांगी। शासन ने ई-टेंडर कराकर स्टेंट खरीदने के निर्देश दिए। टेंडर प्रक्रिया के बीच में ही आचार संहिता लग गई। इसलिए टेंडर नहीं खुल सका। कॉलेज प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर का कहना है कि आचार संहिता खत्म होने के बाद फिर से शासन से बजट की मांग की जाएगी। बजट मिलते ही मरीजों को मुफ्त एंजियोप्लास्टी की सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन

वन विभाग की गिरफ्त में कटान करने के आरोपी। स्त्रोत : वन विभाग

वन विभाग की गिरफ्त में कटान करने के आरोपी। स्त्रोत : वन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed