{"_id":"b212aa4989689664c51358c0ebe6799d","slug":"four-pepoles-injured-in-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बाइक रौंदी, दो कार कीं क्षतिग्रस्त, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बाइक रौंदी, दो कार कीं क्षतिग्रस्त, चार घायल
ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। मेडिकल कॉलेज रोड पर मंगलवार को सीमेंट की बोरियों से लदे अनियंत्रित ट्रक ने तीन बाइक व दो कारों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान बाइक सवार भाई- बहन समेत चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना के दौरान फैली अफरातफरी के बाद लगे जाम को पुलिस ने खुलवाया। इस मामले में पुलिस ने चालक समेत ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
दोपहर करीब डेढ़ बजे सीमेंट की बोरियों से लदा ट्रक (यूपी93टी- 5092) कचहरी की तरफ से मेडिकल कॉलेज की तरफ जा रहा था। चिरंजीव हास्पिटल के सामने अनियंत्रित ट्रक ने आगे चल रही कार संख्या (यूपी93एम- 9084) में टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ने भागने के प्रयास में स्टेयरिंग घुमा दी, जिससे साइड में चल रही बाइक संख्या (यूपी93एए- 5691), (यूपी93एएच- 6952) व (यूपी93एएफ- 0989) चपेट में आने से चकनाचूर हो गईं।
इसके बाद ट्रक ने आगे चल रही एंबुलेंस संख्या (यूपी93एटी- 1457) को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। ट्रक द्वारा एक के बाद एक वाहन को कुचलता देख सड़क पर अफरातफरी मच गई। सड़क किनारे खड़े ठेले वाले और राहगीर चीखपुकार करके इधर-उधर भागने लगे। किसी ने भागकर दुकान में शरण ली तो किसी ने नजदीक की गली में घुसकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
इस दुर्घटना में एक बाइक पर सवार कोतवाली थानांतर्गत पठौरिया निवासी कमलेश खटीक का बेटा जितेंद्र खटीक व बेटी शशि और दूसरी बाइक पर सवार एक व्यक्ति व वृद्ध घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमलेश व शशि को हालत नाजुक देख चिरंजीव हास्पिटल में भर्ती करवाया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
वहीं घायल वृद्ध समेत दो लोगों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां से दोनों को निजी अस्पताल में उपचार कराने के लिए परिजन ले गए। दुर्घटना के बाद मौके पर जाम लग गया। थाना पुलिस व ट्रैफिक पुलिस ने करीब आधा घंटा की मशक्कत के बाद जैसे तैसे जाम खुलवाया। क्षतिग्रस्त तीनों बाइक व कारों को विश्वविद्यालय चौकी ले जाया गया।