फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Four people have been named in the case of an innocent child's death by drowning.

Jhansi News: मासूम बच्चे के डूबने से हुई मौत के मामले में चार नामजद

Wed, 03 Dec 2025 01:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Four people have been named in the case of an innocent child's death by drowning.

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। अयोध्यापुरी कॉलोनी में दो साल के भौमिक की तालाब से डूबने से हुई मौत के करीब दो माह बाद पड़ोस में रहने वाले चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोर्ट के आदेश के बाद सीपरी बाजार पुलिस ने यह प्राथमिकी दर्ज की। इस मामले को लेकर पुलिस दो महीने से लगातार टालमटोल कर रही थी।



ड्राई फूट कारोबारी अभिषेक साहू ने पुलिस को बताया कि 15 सितंबर को अयोध्यापुरी के शिव दुर्गा नगर स्थित उनके आवास में पारिवारिक आयोजन था। घर में रिश्तेदार आए थे। वह सुबह करीब साढ़े सात बजे जिम चले गए। छोटा बेटा भौमिक दादी शोभा के साथ पुजारी को बुलाने जा रहा था। घर के बगल में मूल रूप से सिमरधा निवासी खुमान, रामस्वरूप, भगवानदास एवं नारायण दास ने मछली पालन के लिए तालाब खोद रखा है। कई बार विरोध करने के बावजूद इन लोगों ने तालाब के पास कोई बाउंड्रीवाल नहीं बनाई। उसी दौरान भौमिक की उसमें गिरने से मौत हो गई। घटना की सूचना उन लोगों ने सीपरी बाजार पुलिस को दी। इसके बावजूद पुलिस ने सुनवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश के बाद आखिरकार सीपरी बाजार पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। सीओ लक्ष्मीकांत गौतम के मुताबिक मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन


इनसेट

नगर निगम पर लापरवाही का आरोप



इस मामले में बच्चे के परिवार समेत मोहल्ले के लोग नगर निगम को भी दोषी बता रहे हैं। उनका कहना है कि इसकी शिकायत नगर निगम से भी की गई थी। पानी भरे होने से मच्छर पैदा हो रहे थे। खाली प्लॉट में गंदगी होने पर जुर्माना वसूलने का नियम है, इसके बावजूद निगम प्रशासन ने प्लॉट मालिक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। कार्रवाई न होने से प्लॉट मालिक ने अभी तक यहां बाउंड्रीवाल भी नहीं बनवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed