{"_id":"65e62f134fdbed508507e7c8","slug":"four-lakh-challans-were-issued85-crores-were-paid-but-veer-bundele-did-not-improve-jhansi-news-c-11-1-jhs1007-275022-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: चार लाख चालान हुए....85 करोड़ भुगते पर सुधरे नहीं ''''वीर बुंदेले''''","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: चार लाख चालान हुए....85 करोड़ भुगते पर सुधरे नहीं ''''वीर बुंदेले''''
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जनपद में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर खूब चालान हो रहे हैं। अगर जनवरी 2023 से जनवरी 2024 तक के आंकड़ों को देखेंगे तो पता चलेगा कि एक साल के भीतर 4 लाख 17 हजार 44 चालान हुए हैं। 85 करोड़ का जुर्माना भी लगा लेकिन झांसी वाले हैं कि सुधर ही नहीं रहे। न हेलमेट लगा रहे हैं और न ही कार में सीट बेल्ट का प्रयोग हो रहा। इतना ही नहीं एक बाइक पर चार चार लोग भी सफर करते नजर आ जाते हैं।
ट्रैफिक पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा चालान ओवरस्पीड और बगैर हेलमेट बाइक दौड़ाने के हुए हैं। यह स्थिति तब है जब पुलिस और सामाजिक संगठन लोगों को हेलमेट लगाने के लिए समय समय पर जागरूक करते हैं। लोगों को बताया जाता है कि हादसों में सबसे ज्यादा मौत सिर में गंभीर चोट लगने के कारण ही होती है। लेकिन फिर भी इसका असर देखने को मिल नहीं रहा है। लोग बाइक में हेलमेट टांगकर तो चलेंगे मगर सिर पर नहीं पहनेंगे। एक बाइक पर तीन लोगों का चलना तो यहां आम बात सी हो गई है।