{"_id":"63cc1ef99f5b623dc457fec2","slug":"four-carore-rupees-will-be-made-go-farm-jhansi-news-jhs237452241-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: भगवंतपुरा में चार करोड़ की लागत से बनेगा गौ फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: भगवंतपुरा में चार करोड़ की लागत से बनेगा गौ फार्म
विज्ञापन
झांसी। देसी गायों की प्रजाति को बढ़ावा देने के लिए भगवंतपुरा में पांच एकड़ जमीन पर चार करोड़ रुपये की लागत से गौ फार्म बनाया जाएगा। गौ फार्म में सेक्स सार्टेड सीमेन से सालाना 90 बछियों को पैदा किया जाएगा। इसके लिए एक निजी कंपनी ने इसमें रुचि दिखाई है। प्रोजेक्ट स्थापित करने पर सरकार द्वारा पचास फीसदी की छूट प्रदान की जाएगी। एक निजी कंपनी ने भगवंतपुरा मेें गौ फार्म स्थापित करने के लिए आवेदन किया है।
गौ फार्म को स्थापित करने के लिए पशुपालन विभाग द्वारा इंवेस्टर समिट की बैठक आयोजित कर उद्यमियों को आमंत्रित किया गया था। जिसके तहत गौ फार्म के लिए एक निजी कंपनी ने आवेदन किया है। जिसके तहत भगवंतपुरा में लगभग पांच एकड़ जमीन पर गौ फार्म का निर्माण कराया जाएगा। योजना के तहत आवेदक को सरकार द्वारा पचास फीसदी की छूट प्रदान की जाएगा। गौ फार्म में 200 से अधिक गायों को रखने की व्यवस्था होगी। जिसमें सेक्स सार्टेड सीमेन के माध्यम से देसी नस्ल की गायों (बछिया) को पैदा किया जाएगा। पशुपालन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक साल भर में तकरीबन 90 बछिया पैदा की जाएंगी।
उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जेएस पाल ने बताया कि भगवंतपुरा में पांच एकड़ जमीन पर गौ फार्म को स्थापित किया जाएगा। जिसकी लागत तकरीबन चार करोड़ रुपये होगी। गौ फार्म के लिए एक निजी कंपनी ने आवेदन किया है। प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन के निर्देश के अनुसार अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।