{"_id":"6b049f455f5a6d0808033bba","slug":"foundation-stone-laid-for-bridge-in-pathguan-commuting-will-become-easier-jhansi-news-c-420-1-mot1006-15283-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पठगुआं में पुल का हुआ शिलान्यास, आवाजाही होगी आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पठगुआं में पुल का हुआ शिलान्यास, आवाजाही होगी आसान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रानीपुर। विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पठगुआं को 18 करोड़ रुपये के पुल की सौगात मिली है। इससे ग्रामीणों में काफी प्रसन्नता है, जिन्होंने सोमवार को एक समारोह में सांसद, एमएलसी और मऊरानीपुर विधानसभा की विधायक का आभार जताया। यह पुल सुखनई नदी पर बन रहा है, जिसका विधिवत शिलान्यास आज किया गया।
पठगुआं पहुंचने के लिए पहले सुखनई नदी पार करनी पड़ती थी। नदी पर बना रपटा कुछ वर्षों पहले टूट गया था। इससे पठगुआं समेत कई ग्रामों के लोगों की आवाजाही बाधित हो गई थी। ग्रामीणों की पीड़ा और मांग पर सांसद, एमएलसी और विधायक ने पुल बनवाने की गंभीरता से पहल की। उनकी पहल पर 18 करोड़ रुपये की लागत से पुल स्वीकृत हुआ और निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया। एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन और विधायक प्रतिनिधि जयप्रकाश आर्य पप्पू सेठ ने पुल का विधिवत शिलान्यास किया। शास्त्री पंडित माधव प्रसाद सूरौठिया ने हवन पूजन कार्य संपन्न कराया। पुल के निर्माण से पठगुआं और आसपास के ग्रामों के लोगों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी।
समारोह में प्रमोद सीरौठिया, भाजपा नेता अरुण सिंह तोमर, संजीव चतुर्वेदी, सत्येंद्र तिवारी सिलगुआं, पूर्व प्रधान रतौसा मानवेंद्र सिंह शीलू, भगवत साहू आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर बुंदेली कलाकारों द्वारा गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
0000
क्षेत्र में विकास कार्य
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि जयप्रकाश आर्य पप्पू सेठ और एमएलसी आरपी निरंजन ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पुल बन जाने से क्षेत्र वासियों को बहुत लाभ होगा। प्रतिनिधियों ने योगी सरकार में प्रदेश भर में हुए विकास कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि पठगुआं में विवाह घर, सड़क निर्माण और यह पुल इसी सरकार में बने हैं। विधायक प्रतिनिधि पप्पू सेठ ने रानीपुर में भी करोड़ों रुपये के विकास कार्य कराने की बात कही।