फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   forlane to bijoli to be constructed

जेल चौराहा से बिजौली तक फोरलेन होगी सड़क

Sat, 13 Jul 2019 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
forlane to bijoli to be constructed
जेल चौराहा से बिजौली तक फोरलेन होगी सड़क
विज्ञापन

झांसी। महानगर को हाइवे से जोड़ने वाली शहर की सभी सड़कें बनाई जा चुकी हैं। अभी ललितपुर मार्ग की सूरत नहीं बदली है। अब इसे भी फोरलेन बनाया जा रहा है। वन विभाग की आपत्ति भी दूर हो चुकी है। काम भी शुरू कर दिया गया है।
महानगर से ललितपुर की ओर जाने वाली सड़क महानगर के प्रमुख मार्गों में से एक है। इस सड़क पर छोटे-बड़े वाहनों का भारी दबाव रहता है। इसके बाद भी यह सिंगल मार्ग ही है। सड़क सैन्य क्षेत्र के बीच से होकर गुजरती है। इसके चौड़ीकरण की योजना तीन साल पहले तैयार की गई थी। लेकिन, ये कागजों से बाहर नहीं निकल पाई थी। सड़क के दोनों ओर लगे पेड़ों को काटने की वन विभाग से स्वीकृति नहीं मिल पाई थी। सेना की ओर से भी अनापत्ति नहीं दी गई थी लेकिन, हाल ही में वन विभाग की ओर से सैद्धांतिक सहमति दे दी गई है। शासनादेश भर आना बाकी है।
विज्ञापन

इसके साथ ही बिजौली की ओर से सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। बिजौली से जेल चौराहा तक लगभग ग्यारह किलोमीटर की सड़क है। इसके लगभग ढाई किलोमीटर के हिस्से को छोड़कर बाकी सड़क फोरलेन बनाई जाएगी। बीच में डिवाइडर होगा और इसके दोनों ओर सात - सात मीटर चौड़ी सड़क होगी। सड़क के किनारे दोनों ओर जहां जगह उपलब्ध होगी, वहां हरित पट्टी बनाई जाएगी। डिवाइडर पर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। उल्लेखनीय है कि सैन्य क्षेत्र में आने वाली लगभग ढाई किलोमीटर की सड़क को अभी फोरलेन नहीं बनाया जाएगा। सेना की अनापत्ति मिलने के बाद इसका काम किया जाएगा, जबकि बाकी सड़क का विकास कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ललितपुर मार्ग शहर के प्रमुख मार्गों में से एक है। यातायात का इस पर भारी दबाव है। इसे फोरलेन बनाया जा रहा है। वन विभाग ने भी सहमति जता दी है। सेना से भी अनापत्ति मांगी गई है। सेना की एनओसी मिलने के बाद सैन्य क्षेत्र में आने वाले सड़क के हिस्से का भी विकास किया जाएगा। - शिवसहाय अवस्थी, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed