फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   food department cheak stock in city

सब्जियों, किराना की कालाबाजारी रोकने को उतरी प्रशासन की टीम

Tue, 24 Mar 2020 12:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
food department cheak stock in city
सुभाषगंज में जिला स्तरीय प्रवर्तन की टीम ने काला बाजारी रोकने के लिए दुकानों में की खाद सामाग्री
झांसी। कोरोना वायरस के चलते देश के कई शहरों में लाकडाउन होने के बाद जिले में सब्जियों, किराना सामान की कालाबाजारी व जमाखोरी न हो पाए, इसलिए जिला प्रशासन द्वारा गठित जिला प्रवर्तन टीम सड़कों पर उतरी। टीम ने सब्जी मंडी और सुभाषगंज का औचक निरीक्षण कर सब्जियों और किराना सामान की बिक्री दरों व भंडारण की जांच की। टीम ने दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए कि अधिक दाम पर सामान बेच तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

लाकडाउन में खाद्य पदार्थों, सब्जियों, किराना के सामान की जमाखोरी और कालाबाजारी न हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने एसडीएम सदर संजीव मौर्य, मंडी सचिव पंकज शर्मा, जिला पूर्ति निरीक्षक, सीनियर मार्केटिंग इंस्पेक्टर की टीम बनाई है। सोमवार को टीम ने दोपहर तीन बजे सब्जी मंडी का औचक निरीक्षण किया। टीम को देखकर दुकानदारों ने सब्जियों के मूल्य घटाकर बताए। टीम को बताया गया कि आलू थोक में 900 रुपये क्विटंल व फुटकर में 14 रुपये किलो, प्याज 1200 रुपये क्विटंल व फुटकर में 16 रुपये किलो, टमाटर 800 रुपये क्विटंल व फुटकर में 10 रुपये किलो दर से बेचा जा रहा है। जबकि, इससे अधिक दरों पर आम लोगों को सब्जियां बेची गईं। वहीं, टीम ने सुभाषगंज में फुटकर, थोक व्यापारियों की दुकानों का भी औचक निरीक्षण किया। फुटकर व्यापारियों की दुकानों पर रेट लिस्ट नहीं लगी थी। ऐसे में दुकानदारों को रेट लिस्ट चस्पा करने के निर्देश दिए गए। कोई भंडारण नहीं मिला। निर्देश दिए गए कि न कोई सामान का भंडारण करेगा और न ही दरें बढ़ाकर बेचेगा।
विज्ञापन

यहां कर सकते शिकायत
यदि कहीं पर जमाखोरी अथवा मुनाफाखोरी की स्थिति मिलती है तो लोग 8418996745, 9415659552 पर शिकायत कर सकते हैं।
ढाई गुना तक महंगी हो गईं सब्जियां
दो दिन में ही सब्जियां दोगुनी तक महंगी हो गईं हैं। इससे लोगों के सामने नई मुसीबत खड़ी हो गई है। सब्जी मंडी में शिमला मिर्च के दाम ढाई गुने तक बढ़ गए हैं। कद्दू, टमाटर के दाम दोगुने हो गए हैं। जबकि, बैगन, लौकी, गाजर, भिंडी, मटर, कटहल की रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

बस स्टैंड सब्जी मंडी में मूल्य
सब्जी सोमवार को शनिवार को
टमाटर 20 10
गोभी 15 12
बैगन 20 12
खीरा 15 10
लौकी 20 12
गाजर 20 14
पत्ता 10 6
कद्दू 20 10
भिंडी 40 30
करेला 50 40
शिमला मिर्च 50 20
मटर 40 30
कटहल 20 15
(शहर की अन्य छोटी मंडियों व ठेलों पर सब्जी और महंगी मिल रही है)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed