{"_id":"f075b8237b0cff5d3584d4f16d6c55ab","slug":"five-step-back-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच प्रत्याशियों ने दिखाई पीठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच प्रत्याशियों ने दिखाई पीठ
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Sun, 04 Oct 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। जिला पंचायत सदस्य के चुनाव के प्रथम चरण में पांच प्रत्याशियों ने
विज्ञापन
अपने नाम वापस ले लिए हैं। एक प्रत्याशी का नामांकन निरस्त कर दिया गया है,
इस कारण मैदान में 63 प्रत्याशी ही बचे हैं।
जिला पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में बड़ागांव व बबीना ब्लाक की भोजला, फुटेरा बरुआसागर, रक्सा, राजापुर, खैलार व बबीना रूरल सीट के लिए 69 नामांकन हुए थे। शनिवार को वार्ड नौ रक्सा से गौतम पुत्र रामखिलावन निवासी परवई, वार्ड संख्या 11 खैलार से आरती पत्नी धर्मेंद्र निवासी खैलार, बबीना रूरल सीट से कुंदन सिंह पुत्र तेज सिंह निवासी घिसौली, महेंद्र सिंह पुत्र लालाराम निवासी रसोई व शोभाराम पुत्र रंधीर निवासी मानपुर ने अपनी दावेदारी वापस ले ली है।
ज्ञातव्य हो कि पूर्व में गड़बड़ी पाए जाने पर वार्ड क्रमांक 10 राजापुर (अन्य पिछड़ा वर्ग) सीट से अंगद पुत्र मनीराम का नामांकन निरस्त कर दिया गया था। मतदाता सूची में प्रत्याशी का नाम अंगद की जगह जगत पाया गया था। हालांकि, नाम सुधार को लिए प्रत्याशी को समय भी दिया गया था, लेकिन तय अवधि में सुधार न करवा पाने पर नामांकन निरस्त कर दिया गया था।