{"_id":"5f8df2698ebc3e9b804f277d","slug":"five-park-will-be-motivated-with-wi-fi-power-lamp-made-jhansi-news-jhs1790688168","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच पार्क होंगे वाई-फाई से लैस, सोलर पावर लैंप लगेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच पार्क होंगे वाई-फाई से लैस, सोलर पावर लैंप लगेंगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महानगर के पांच पार्कों को वाई-फाई से लैस किया जाएगा। साथ ही, पार्कों को आकर्षक बनाने के लिए सोलर पॉवर लैंप और मोबाइल चार्जिंग सॉकेट भी लगाए जाएंगे। इसे लेकर स्मार्ट सिटी के तहत करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। वहीं, पार्कों में योगा शेड बनाने का काम भी जल्द शुरू करने की तैयारी हो रही है।
महानगर के पार्कों में विकास कार्य कराने के लिए लगातार पहल की जा रही है। स्मार्ट सिटी के तहत महानगर के पांच पार्कों में वाई-फाई हॉटस्पॉट लगाए जाएंगे। ताकि पार्क में पहुंचने वाले लोग इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकें। इसके साथ ही सोलर पॉवर लैंप, एलईडी लाइट और मोबाइल चार्जिंग सॉकेट लगाए जाएंगे। इसके लिए महानगर के लक्ष्मीबाई पार्क, मैथिलीशरण गुप्त पार्क, वृंदावन लाल वर्मा पार्क, कांशीराम पार्क और नारायण बाग को चिह्नित किया गया है।
इसके साथ ही, महानगर के 40 पार्कों में योगा शेड बनाने के लिए भी तैयारियां चल रही हैं। अधिकारियों के मुताबिक योगा शेड की टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा। अपर नगर आयुक्त शादाब असलम ने बताया कि पार्कों में वाईफाई हॉटस्पॉट विकसित करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सोलर पावर लैंप भी लगेंगीं। पार्कों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए एक करोड़ रुपये से स्मार्ट सिटी के तहत काम कराया जाएगा।