फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Five miscreants entered businessman's house with a gun, stole jewelery worth Rs 15 lakh

Jhansi News: कारोबारी के घर में तमंचा लेकर घुसे पांच बदमाश, उड़ाए 15 लाख के जेवरात

Wed, 02 Oct 2024 04:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Five miscreants entered businessman's house with a gun, stole jewelery worth Rs 15 lakh
फोटो अमर उजाला ब्यूरो झांसी। सीपरी बाजार की पॉश ब्रह्मनगर कॉलोनी में कारोबारी के घर की खिड़की तोड़कर तमंचाधारी पांच बदमाश घर में जा घुसे। बदमाशों ने घर के अंदर पहले शराब पी। इसके बाद आलमारियों का ताला तोड़कर 15 लाख के सोने-चांदी के जेवरात समेत 1.85 लाख रुपये नकद उइा ले गए। सुबह कारोबारी के नीचे आने पर वारदात का पता चला। सूचना पर पुलिस जा पहुंची। पुलिस ने मोहल्ले में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें पांचों बदमाश आते-जाते दिखाई पड़ रहे हैं। बदमाशों ने तमंचा भी ले रखा था। पुलिस ने आस पड़ोस के लोगों से भी पूछताछ की। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


ब्रह्मनगर कॉलोनी निवासी रजनीश यादव कई कंपनियों के डिस्ट्रीब्यूटर हैं। उनका कहना है सोमवार रात पत्नी अलका के साथ पड़ोस में आयोजित पारिवारिक समारोह में शामिल होने गए थे। रात करीब बारह बजे लौटने के बाद सीधे वह लोग ऊपरी मंजिल के कमरे में जाकर सो गए। सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल करने पर मालूम चला कि रात करीब एक बजे के बाद पांच बदमाश दीवार फांदकर पहले घर में घुसे। यहां आकर खिड़की को तोड़कर उसके रास्ते कमरे के घुस आए। बदमाशों ने ऊपरी मंजिल में उनका दरवाजा भी बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद पांचों बदमाश नीचे कमरों में घूमते रहे। अंदर बदमाशों ने शराब भी पी। इसके बाद आलमारी का ताला तोड़कर 15 लाख रुपये के जेवरात समेत 1.85 हजार रुपये नकद उठा ले गए। शनिवार एवं रविवार को छुट्टी होने से रिकवरी का पैसा घर में रखा था। रजनीश के मुताबिक वारदात के समय उन लोगों की नींद नहीं टूटी। सुबह कमरे का दरवाजा बंद होने पर दूसरे रास्ते के सहारे वह बाहर निकले। नीचे आने पर आलमारी का ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सीपरी बाजार थाना प्रभारी अखिलेश द्विवेदी के मुताबिक तहरीर मिली है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन


इनसेट
रिटायर्ड कार्यालय सहायक के घर भी घुसे
रजनीश के घर से करीब पांच सौ मीटर दूरी पर भेल से सेवानिवृत्त कार्यालय सहायक विपिन बिहारी सक्सेना रहते हैं। उनके घर में भी यह बदमाश जा घुसे लेकिन, अंदर पहुंचते ही विपिन बिहारी के बेटे कपिल की नींद टूट गई। इस वजह से बदमाश वहां से भाग निकले। इस दौरान दीवार फांदते समय एक बदमाश चुटहिल भी हो गया। काफी खून भी वहां पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed