फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Five bookies involved in betting were taken into custody

Jhansi News: हिरासत में लिए गए सट्टा खिला रहे पांच सटोरिये

Thu, 17 Jul 2025 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Five bookies involved in betting were taken into custody

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। कोतवाली पुलिस ने प्रतिबंधित मोबाइल एप के जरिए सट्टा खिलवाने वाले पांच सटोरियो को हिरासत में लिया है। उनके पास से लैपटाप, मोबाइल समेत कई डायरियां बरामद हुई हैं। आरोपियों से पुलिस पूछताछ में जुटी है।




कोतवाली इलाके से ही दो साल पहले प्रतिबंधित मोबाइल एप का मास्टर माइंड गिरफ्तार हुआ था। उससे मिले सुराग के बाद कई अन्य युवकों को भी पकड़ा लेकिन, कुछ समय बाद यह सभी जमानत पर बाहर आ गए। झांसी को भी कुछ समय के लिए इन लोगों ने छोड़ दिया। पिछले करीब एक साल से दोबारा से यह सक्रिय हो गए। मोहल्ले-मोहल्ले में युवकों को एजेंट बना रहे थे। आईपीएल के दौरान इन लोगों ने करोड़ों का सट्टा खिलवाया लेकिन, पुलिस को भनक तक नहीं लगी। मंगलवार आधी रात सुराग मिलने पर पुलिस ने कोतवाली इलाके से पांच युवकों को पकड़ लिया हालांकि एक युवक पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। कोतवाल राजेश पाल के मुताबिक आरोपी युवकों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed