फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   First of all 10 doctor cheaq antibody

सबसे पहले वैक्सीन लगवाने वाले 10 डॉक्टरों की जांची जाएगी एंटीबॉडी

Sun, 07 Mar 2021 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
First of all 10 doctor cheaq antibody
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में सबसे पहले वैक्सीन लगवाने वाले 10 डॉक्टरों की एंटीबॉडी की जांच सोमवार को होगी। इससे यह पता चल जाएगा कि सभी चिकित्सकों में एंटीबॉडी बन गई है या नहीं। कॉलेज में एंटीबॉडी की जांच करने की सुविधा है।
विज्ञापन

झांसी समेत देशभर में कोरोना टीकाकरण की शुरूआत 16 जनवरी से हुई थी। जिले में पहले दिन पांच केंद्रों जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, सीएचसी मोंठ और सीएचसी बंगरा में कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। सभी केंद्रों पर सौ-सौ डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोरोना का टीका लगाया जाना था। कुल मिलाकर 500 में से 372 ने कोरोना की वैक्सीन लगाई। पहले दिन टीका लगवाने वालों को दूसरी डोज 15 फरवरी को लगी। दूसरी डोज लगे हुए भी दो सप्ताह बीते चुके हैं। विशेषज्ञों का मत भी है कि दूसरी डोज लगने के 14 दिन बाद एंटीबॉडी बनना शुरू हो जाती है। ऐसे में मेडिकल कॉलेज प्रशासन सोमवार को पहले दिन डोज लगवाने वाले दस डॉक्टरों की एंटीबॉडी की जांच करेगा। जांच में पता चल जाएगा कि वैक्सीन लगवाने वाले डॉक्टरों की एंटीबॉडी बन गई है या नहीं। वैसे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि ज्यादातर के शरीर में कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडी विकसित हो गई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed