फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Firms did not meet the conditions of multilevel car parking, mini stadium

Jhansi News: मल्टीलेवल कार पार्किंग, मिनी स्टेडियम की शर्तों पर खरी नहीं उतरीं फर्में

Sat, 05 Oct 2024 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Firms did not meet the conditions of multilevel car parking, mini stadium
- टेक्निकल बिड में ही सभी हुईं बाहर, बिपिन रावत पार्क के संचालन का भी किसी को नहीं मिला ठेका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मल्टीलेवल कार पार्किंग और मिनी स्टेडियम के संचालन के लिए तय शर्तों पर कोई भी फर्म खरी नहीं उतर पाई है। स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत निकाली गई टेक्निकल बिड में ही सभी फर्में बाहर हो गई हैं। यही नहीं, बिपिन रावत पार्क के संचालन का भी किसी को ठेका नहीं मिल पाया है।
स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत इस साल मार्च में मल्टीलेवल कार पार्किंग और मिनी स्टेडियम का शुभारंभ हुआ था। उसके बाद लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से इनके संचालन का टेंडर नहीं निकल पाया। इसके बाद टेंडर निकाला तो मानक अनुरूप बिड नहीं आईं। हाल ही में स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा दोबारा टेंडर निकाला गया था। मल्टीलेवल कार पार्किंग के लिए तीन तो मिनी स्टेडियम के संचालन के लिए चार फर्मों ने टेंडर डाला। तकनीकी बिड खुलने पर ही सभी फर्में बाहर हो गई हैं। बताया गया कि मल्टीलेवल कार पार्किंग का टेंडर डालने के लिए फर्म को एक साल तक पूर्व में देश में कहीं पर भी ऐसी पार्किंग के संचालन का अनुभव जरूरी था। इलेक्ट्रिक बूम बैरियर, ऑटो पे मशीन होनी जरूरी थी। मौजूदा समय में तीन स्थानों पर पार्किंग संचालन का ठेका भी होना चाहिए था। तीन साल का औसत टर्नओवर 70 लाख और क्रेडिट लिमिट 26 लाख जरूरी थी। इन सभी शर्तों को कोई भी फर्म पूरी नहीं कर पाई।
विज्ञापन

वहीं, जीआईसी में बने मिनी स्टेडियम के संचालन के लिए स्पोर्ट्स एकेडमी का पंजीकरण, मार्च 2024 तक तीन साल का औसत टर्नओवर 25 लाख, एक साल से चार अलग-अलग खेलों के कोच जुड़े होने, एक साल तक क्रिकेट, फुटबॉल आदि खेलों की एकडेमी संचालित करने, राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय दो प्रतियोगिताएं कराने आदि शर्तें रखी गई थीं। अनुभव में एक फर्म क्वालिफाई कर पाई। मगर सभी मानकों को कोई भी फर्म पूरा नहीं कर पाई। ऐसे में इसके संचालन का भी टेंडर किसी को नहीं मिल पाया। इसके अलावा बिपिन रावत पार्क के संचालन के लिए छह फर्मों ने टेंडर डाला था। यहां भी मानकों पर भी कोई फर्म खरी नहीं उतर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर से निकाला जाएगा टेंडर
स्मार्ट सिटी के एसीईओ मो. कमर ने बताया कि मल्टीलेवल कार पार्किंग, मिनी स्टेडियम आदि का टेंडर निकालने के संबंध में जल्द ही अधिकारियों की बैठक होगी। इसमें जो निर्णय होगा, उसके बाद फिर टेंडर निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed