फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Father and son returning hit from behind by bike

Jhansi: तेरहवीं से लौट रहे पिता- पुत्र को बाइक ने पीछे से मारी टक्कर, कालका प्रसाद की मौत, बेटा बाल- बाल बचा

Fri, 28 Apr 2023 06:24 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 28 Apr 2023 06:24 PM IST
सार

घर लौटते वक्त चिरगांव के पास अचानक गाय सामने आ गई। बाइक की स्पीड कम की तो पीछे से तेज गति में आ रही बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसकी वजह से ये हादसा हुआ।  

विज्ञापन
Father and son returning hit from behind by bike
सड़क हादसे में कालका प्रसाद की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी के चिरगांव हाईवे के पास सड़क हादसे में पिता की मौत हो गई जबकि हेलमेट की वजह से इकलौते बेटे की जान बच गई। दोनों तेरहवीं में शामिल होकर घर लौट रहे थे। रास्ते में दूसरी बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। मौत के बाद शव को मेडिकल कॉलेज लाया गया।

विज्ञापन


टहरौली थाना क्षेत्र के बरौल गांव निवासी कालका प्रसाद अपने बेटे सुनील के साथ बाइक से तेरहवीं में शामिल होने के लिए मियापुर गांव गए थे। शाम करीब 7:30 बजे घर लौटते वक्त चिरगांव के पास अचानक गाय सामने आ गई। बाइक स्लो की तो पीछे से तेज गति में आ रही बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। 

विज्ञापन


हादसे के बाद दोनों को चिरगांव ले गए। वहां पर कालका प्रसाद को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि हेलमेट की वजह से बेटा सुनील बच गया। कालका की एक बेटी और एक बेटा है। दोनों शादीशुदा है। वे खेतीबाड़ी करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed