फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmers liked raw almonds... broke record production, took Jhansi to the top

Jhansi News: कच्चा बादाम किसानों को भाया... रिकॉर्ड तोड़ उत्पादन किया, झांसी को टॉप पर पहुंचाया

Sat, 02 Dec 2023 11:45 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sat, 02 Dec 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Farmers liked raw almonds... broke record production, took Jhansi to the top
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। कच्चा बादाम झांसी के किसानों को इस कदर भाया कि उन्होंने उत्पादन में रिकॉर्ड तोड़ दिया। आलम यह है कि किसानों ने 1.35 लाख हेक्टेयर में मूंगफली का उत्पादन कर झांसी को प्रदेश टॉप पर पहुंचा दिया है। झांसी की मूंगफली की खरीद भी खूब हो रही है।
कुछ साल पहले तक झांसी के किसान खरीफ के सीजन में पारंपरिक खेती ही किया करते थे। हर बार मौसम की मार के चलते किसानों को इस खेती से ज्यादा नुकसान होता था। इसी नुकसान से बचने के लिए जिले के किसानों ने खरीफ के सीजन में इस बार मूंगफली की पैदावार को महत्व दिया। इसके चलते झांसी में पिछले साल तक मूंगफली का रकबा जहां 30569 हेक्टेयर था, वह एक लाख बढ़कर 1.34 लाख हेक्टेयर हो गया। वहीं फसल की पैदावार भी खूब हुई, तो झांसी प्रदेशभर में टाॅप पर पहुंच गया। आलम यह है कि पिछले साल के मुकाबले में इस बार मूंगफली की उपज में 439.48 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन


-------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

7100 रुपये प्रति क्विंटल बिक रही मूंगफली
15 अक्तूबर से 30 दिसंबर तक चलने वाली मूंगफली की खरीद में किसानों को अच्छा खासा मुनाफा मिल रहा है। मंडी समिति सचिव बीएल सिंह ने बताया कि जिले में संचालित हो रहे पांच खरीद केंद्र पर प्रतिदिन छह हजार क्विंटल मूंगफली की खरीद की जा रही है। 5100 से लेकर 7100 रुपये प्रति क्विंटल तक मूंगफली बिक रही है।
----------------------------------

व्यापारियों ने की 19 हजार क्विंटल मूंगफली खरीदी
सरकारी खरीद क्रय केंद्र के अलावा किसान बाहर भी मूंगफली बेच रहे हैं। व्यापारियों ने बताया कि किसान एक-एक दिन में 50 हजार क्विंटल मूंगफली बेच रहे हैं। बताया कि बीते 38 दिन में झांसी मंडी में 19 हजार क्विंटल मूंगफली की खरीद की गई है।
-------------------------------------------
गुजरात और विदेश तक जा रही
झांसी की मूंगफली की मांग गुजरात से लेकर विदेशों तक पहुंच गई है। यहां मूंगफली की खरीद के लिए गुजरात के व्यापारी डेरा डाले हुए हैं। बीते 15 दिन से प्रतिदिन 20 हजार क्विंटल मूंगफली गुजरात भेजी जा रही है। वहीं देश के बाहर भी मूंगफली का क्रेज बढ़ा है। कंपनी के प्रतिनिधि सुबोध पटेल ने बताया कि झांसी की मूंगफली की थाईलैंड, फिलीपिंस, मलेशिया, वियतनाम और इंडोनेशिया में काफी मांग है। बताया कि वे यहां से मूंगफली की खरीद कर उसे प्रोसेस करने के बाद एक्सपोर्ट भी करते हैं।
----------------------------------------
वर्जन
झांसी में मूंगफली का रिकॉर्ड रकबा दर्ज किया गया है। इसके बाद झांसी प्रदेश में पहले स्थान पर आ गया है। यहां से प्रतिदिन 20 हजार क्विंटल मूंगफली गुजरात के व्यापारी ले जा रहे हैं।
बीएल सिंह, मंडी सचिव, मंडी समिति।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed