फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmer hanged himself after a dispute with his family

Jhansi News: परिजनों से विवाद के बाद किसान ने फांसी लगाकर दी जान

Wed, 21 Jun 2023 11:56 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Farmer hanged himself after a dispute with his family
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। लहचूरा इलाके में शराब पीने के बाद बुजुर्ग किसान का अपने परिजनों से विवाद हो गया। इसके बाद उसने घर में फांसी लगा ली। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

लहचूरा के बरुआमाफ गांव निवासी जैतराम (70) खेती-किसानी करता था। वह शराब पीने का आदी था। परिजनों का कहना है मंगलवार रात को जैतराम शराब पीकर घर लौटा था। इस बात को लेकर उसका पत्नी एवं लड़कों से विवाद हो गया। सुबह घर के सभी लोग बाहर गए थे। इसी दरम्यान जैतराम ने घर के पीछे टिन शेड से लटककर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब परिजन घर लौटे तब वह फंदे से लटका नजर आया। उसे लेकर वह लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में पत्नी, समेत चार पुत्र-मुकेश, राजू, आसाराम एवं रविशंकर हैं। वहीं, परिजनों का कहना है उनके पास करीब चार बीघा जमीन थी। खेती-किसानी से परिवार का जीविकोपार्जन होता है। उनके ऊपर करीब दो लाख रुपये केसीसी का कर्ज है। कर्ज की वजह से पिता जैतराम परेशान रहते थे। लहचूरा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed