{"_id":"5f41edf18ebc3e9ff3777cf9","slug":"family-boycotted-from-society-as-father-could-not-arrange-non-veg-party-during-daughters-wedding-in-lalitpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की शादी में पिता नहीं दे पाया बकरे की दावत, बिरादरी वालों ने किया बाहर, मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की शादी में पिता नहीं दे पाया बकरे की दावत, बिरादरी वालों ने किया बाहर, मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
Sun, 23 Aug 2020 09:49 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर
अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 23 Aug 2020 09:49 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर जिले के थाना कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला लक्ष्मीपुरा निवासी एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर समाज के कुछ लोगों पर लड़की की शादी में बकरे की दावत नहीं देने पर बिरादरी से बाहर करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मोहल्ला लक्ष्मीपुरा निवासी मु. सलीम पुत्र इद्दू खां राईन ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में बताया कि वह फल व सब्जी बेचकर परिवार का भरण पोषण करता है। उसकी सात पुत्रियां हैं और शिक्षा और उनकी शादी का इंतजाम भी वह फल-सब्जी बेच कर किसी प्रकार कर पाता है।
विज्ञापन
कुछ समय पहले उसने अपनी बेटी की शादी की थी, जिसमें समाज के लोगों से कहा कि उसकी बेटी की शादी है, सारे लोग इकट्ठे हों। इसपर वे कहने लगे कि शादी के बाद खाने की व्यवस्था है या नहीं।
विज्ञापन
कुछ लोग कहने लगे कि अगर शादी करनी है तो समस्त परिवार को दावत देनी होगी और बकरे की दावत भी देनी पड़ेगी, वरना लड़की की शादी घर से कर लो। पीड़ित का कहना है कि उसने शादी के बाद जब उन्हें एकत्रित किया तो उन्होंने उस पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया, जिस पर उसने नकद रकम सभी के सामने रख दी।
फिर भी बीते 14 अगस्त को एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने उसके यहां शादी में आने का कार्ड दिया तो समाज के लोगों ने उससे कहा कि अगर वह उसे शादी में बुलाएगा तो वे शादी में नहीं आएंगे।
जिस पर उसने शादी का कार्ड उससे वापस ले लिया। इससे उसकी समाज में बेइज्जती हुई है। आगे भी उसे लड़कियों की शादी करनी है, जो मुश्किल होगी। पीड़ित ने मुख्यमंत्री से कार्रवाई किए जाने की मांग की है।