{"_id":"62e588d832ae19696f742b09","slug":"fake-tt-caught-in-duronto-express-jhansi-news-jhs225826432","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुरंतो एक्सप्रेस में पकड़ा गया फर्जी टीटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुरंतो एक्सप्रेस में पकड़ा गया फर्जी टीटी
विज्ञापन
झांसी। दुरंतो एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में यात्रियों संग वसूली करते हुए एक फर्जी टीटी जीआरपी के हत्थे चढ़ गया। जीआरपी ने लिखा-पढ़ी के बाद फर्जीवाड़े के आरोपी को जेल भेज दिया है। जीआरपी (एसपी) मो. इमरान के मुताबिक कल्याणपुरी नई दिल्ली निवासी नितेश कुमार (29) आगरा से चलने वाली दुरंतो एक्सप्रेस (22286) में सवार होकर एस वन कोच मेें पहुंच गया। यहां पहुंचकर वह यात्रियों से टिकट मांगने लगा। कुछ यात्रियों को शक हुआ। इस पर उन्होंने जीआरपी को सूचना दी। तब तक ट्रेन आगरा से आगे आ चुकी थी। झांसी आने पर आरोपी को स्टेशन पर उतारा गया। पूछताछ में पहले उसने खुद को ट्रेन का इलेक्ट्रिीशियन बताया लेकिन, पहचान पत्र नहीं दिखा सका। इसके बाद वह खुद को डीआरएम आफिस का कर्मचारी बताने लगा। तलाशी के दौरान उसके पास से कुल 12630 रुपये नकद के साथ ही पुराने रिजर्वेशन चार्ट भी बरामद हुआ। जीआरपी थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे जेल भेज दिया गया। एसपी के मुताबिक मामला आगरा का होने की वजह से एफआईआर आगरा ट्रांसफर कर दिया गया हैै।
दुरंतो में पकड़े गए 12 बेटिकट यात्री
सिकंदराबाद जा रही दुरंतो एक्सप्रेस 22286 में रेल टिकट स्टॉफ ने 12 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा। यह सभी बिना टिकट के ही ट्रेन में सवार थे। ग्वालियर के पास चेकिंग के दौरान सचल टिकट स्टॉफ ने इन बेटिकट यात्रियों को पकड़ कर झांसी में आरपीएफ के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
दुरंतो में पकड़े गए 12 बेटिकट यात्री
सिकंदराबाद जा रही दुरंतो एक्सप्रेस 22286 में रेल टिकट स्टॉफ ने 12 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा। यह सभी बिना टिकट के ही ट्रेन में सवार थे। ग्वालियर के पास चेकिंग के दौरान सचल टिकट स्टॉफ ने इन बेटिकट यात्रियों को पकड़ कर झांसी में आरपीएफ के हवाले कर दिया।
विज्ञापन