{"_id":"6ab97f9cf5e7b5a91c085ca9","slug":"fail-bhaiya-has-now-turned-into-pass-bhaiya-ever-since-he-became-a-devotee-of-lathator-jhansi-news-c-420-1-mrn1003-13794-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: फेल भैया अब पास बन गए, लठाटोर के जब से दास बन गए....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: फेल भैया अब पास बन गए, लठाटोर के जब से दास बन गए....
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊरानीपुर। रविवार की रात मेला जलविहार में बुंदेली राई नृत्य व गायन का आयोजन हुआ, जिसमें लोक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। जित्तू खरे बादल व आसाराम एंड पार्टी ने जमकर धूम मचाई। दर्शकों ने कलाकारों का खूब उत्साहवर्धन किया।
आयोजन में जित्तू खरे बादल ने ‘फेल भैया अब पास बन गए, लठाटोर के जब से दास बन गए....’, ‘निर्धन के घर में बिटिया न दइयो मोरे राम जू...’, आदि समेत अन्य राई सुनाकर जमकर वाहवाही लूटी। सह गायिका निशा भारती व रामदेवी मासूम रहीं। आसाराम ने ‘मेला रे लगो जलविहार, सब पर कृपा लठाटोर करें....’, ‘केदारेश्वर विराजे बीच पार....’, सह गायिका रानी कुशवाहा, सीता चौरसिया व सहयोगी गायक रवसिंह पाल ने संगत दी। शिवानी, सपना, सोनिया, नैना, पूजा, खुशी आदि ने राई नृत्य प्रस्तुत किया। ढोलक पर छोटू, पैड पर अज्जू, बैंजो पर वीरू, नगड़िया पर शिवम, ढोल पर गोपाल, झींका पर मनीष, तासा पर रितेश ने संगत दी।
बसारी से आए हरिया भैया के द्वारा अब तो जागो नाट्य मंचन प्रस्तुत किया। इसमें हिमालय यादव, ममता पाल, जयहिंद यादव, मुकेश रजक, हरी रंगीला, गुली, इंदल बुंदेली ने अभिनय किया। नाटक के माध्यम से समाज में फैली कुरीतियों जैसे भ्रूण हत्या, बाल विवाह के प्रति जागरूक किया गया। हास्य कलाकार भज्जू मिश्रा ने लोगों को खूब गुदगुदाया।
विज्ञापन
इसके अलावा सुखलाल कुशवाहा ने आल्हा प्रस्तुत किया गया। बांदा के राजाबाबू कुशवाहा, हमीरपुर के मुन्ना सिंह परिहार, दयाराम व पप्पू कुशवाहा ने संगत दी।
इससे पूर्व कार्यक्रम शुभारंभ दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री जमुना प्रसाद कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल, ब्लॉक प्रमुख आनंद परिहार, राकेश पाल, नगर अध्यक्ष रोहित सोनी, अनिल राज, नगर पालिका अध्यक्ष शशि आयुष श्रीवास ने किया। अधिशासी अधिकारी महेन्द्र कुमार चौधरी व कार्यक्रम संयोजक मनीष खेबरिया ने अतिथियों को सम्मानित किया। इस मौके पर शुभम वैद्य, मुकेश पटेल, प्रमोद चतुर्वेदी, राजेश बिलाटिया, राजेन्द्र राहुल, ब्रजबिहारी राज आदि मौजूद रहे। संचालन अभिलाषा तिवारी ने किया।