फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Excessive electricity bill? E-Jagriti got it reduced.

Jhansi News: ज्यादा आया बिजली बिल, ई-जागृति ने करा दिया कम

Tue, 25 Aug 2026 02:21 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Tue, 25 Aug 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Excessive electricity bill? E-Jagriti got it reduced.
झांसी। बिजली उपभोक्ताओं को ज्यादा बिल देने, आकलित खपत के आधार पर उनकी जेब ढीली करने की कोशिश करने वाले बिजली कंपनी से राहत दिलाने में ई-जागृति पोर्टल ने काफी मदद की ही।
विज्ञापन

मामला पंजीकृत होने के बाद उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कई पीड़ितों के बिल कम कराए, तो अवैध रूप से राशि वसूल करने के मामलों में बिल निरस्त भी किए। आंकड़ों पर गौर करें तो पोर्टल शुरू होने के बाद अब तक बिजली बिलों से संबंधित 1,100 मामले आए। इनमें सैकड़ों मामले ई-जागृति पोर्टल के माध्यम से भी पंजीकृत हुए।
विज्ञापन


उपभोक्ता सुमन गुप्ता को बिजली कंपनी ने इस्तेमाल से ज्यादा बिल दे दिया था। मार्च 2021 में मामला आयोग में पहुंचा था। आयोग ने सुनवाई करते हुए 1,29,247 रुपये के बिल को निरस्त कर दिया था। पीड़िता को वाद व्यय व मानसिक क्षति की राशि देने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली उपभोक्ता बीना के मामले में उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने 2024 में निर्णय दिया था। इसमें 1,11,609 रुपये का बिल दिया था, लेकिन उपभोक्ता ने इसे अवैध बताया था। आयोग ने सुनवाई करते हुए उसे निरस्त करते हुए राहत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed