{"_id":"596d0b194f1c1b1e518b485b","slug":"examine-plantation-in-primary-schools-commissioner","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक विद्यालयों में हुए पौधरोपण की जांच करें : कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक विद्यालयों में हुए पौधरोपण की जांच करें : कमिश्नर
amarujala
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
school jhansi news
- फोटो : demo
झांसी।
मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने निर्देश दिए कि प्राथमिक विद्यालयों में अब तक हुए पौधरोपण की रैंडम जांच करें, यदि गड़बड़ी है तो कार्रवाई करें। खुले में शौच मुक्त गांव बनाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सहयोग लिया जाए।
सोमवार को विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि आईजीआरएस की शिकायत निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता भी देख सकता है। यदि वह निस्तारण से संतुष्ट नहीं है तो अपनी टिप्पणी कर सकता है, जिससे शिकायत संबंधित अधिकारी के पास फिर से निस्तारण के लिए भेजी जाएगी। इसलिए सभी अधिकारी आईजीआरएस पोर्टल को चेक करते रहें। जिला में शिक्षा विभाग के पास 1.05 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य है। सभी लाभकारी योजनाओं के लाभार्थियों के आधार कार्ड की फीडिंग कराई जाए। इसके लिए गांव-गांव में अभियान चलाया जाए।
छुट्टा जानवरों की रोकथाम के लिए गांवों में बनाए गए चारागाहों की जानकारी करने पर पशुपालन विभाग झांसी के अफसरों ने बताया कि पलींदा, बचावली बुजुर्ग और पठाकरका में चारा उगाने का काम शुरू कर दिया गया है। जालौन और ललितपुर के अफसरों ने बताया कि ग्रासलैंड के विशेषज्ञों ने जमीन चिह्नित करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
इस मौके पर संयुक्त विकास आयुक्त ब्रजकिशोर पाठक, वन संरक्षक अशोक कुमार, संभागीय खाद्य नियंत्रक हरनाम सिंह उपस्थित रहे।