फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Engine derailed at Parichha station

पारीछा स्टेशन पर पटरी से उतरा इंजन

Tue, 19 Oct 2021 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Engine derailed at Parichha station
झांसी। पारीछा थर्मल पावर प्लांट साइडिंग से स्टेशन की तरफ आ रहा एक इंजन पटरी से उतर गया। सूचना पर दुर्घटना राहत वाहन मौके पर भेजा गया। वाहन के पहुंचने के बाद कर्मचारियों ने मशक्कत कर इंजन को पटरी पर रखा। गनीमत रही कि इस घटना के कारण यातायात प्रभावित नहीं हो सका।
विज्ञापन

रविवार की रात कोयले से भरी मालगाड़ी को पारीछा थर्मल पावर प्लांट साइडिंग पर छोड़ने के बाद इंजन नंबर 32067 वापस स्टेशन पर लौट रहा था। तभी केबिन नंबर एक पर इंजन के चार पहिए पटरी से उतर गए। इस बात की जानकारी स्टेशन मास्टर ने झांसी कंट्रोल को दी। सूचना पर झांसी से दुर्घटना राहत वाहन मौके पर भेजा गया। मौके पर पहुंचने के बाद दुर्घटना राहत वाहन के कर्मचारियों ने इंजन को पटरी पर रखने का काम शुरू किया। घटना के चार घंटे बाद इंजन को पटरी पर रख दिया गया। शनिवार की रात करारी स्टेशन के निकट मालगाड़ी का इंजन फेल होने से ढाई घंटे अप ट्रैक का यातायात बाधित रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed