फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Emphasis on prevention of AIDS, employees behold

एड्स की रोकथाम पर जोर, कर्मचारियों से मुंह फेरा

Tue, 01 Dec 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Tue, 01 Dec 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on prevention of AIDS, employees behold
झांसी। लाइलाज बीमारी एड्स से देश को दो दशकों में छुटकारा दिलाने का दावा किया जा रहा है, लेकिन इस कार्यक्रम से जुड़े देश-प्रदेश के हजारों कर्मचारी अपनी समस्याओं में उलझे हुए हैं। अब कर्मचारियों की समिति ने राष्ट्रपति से गुहार लगाई है।
विज्ञापन


एड्स नियंत्रण कार्यक्रम विगत 24 साल से बीमारी की गंभीरता को देखते हुए पूरे भारत में लगातार चलाया जा रहा है। कार्यक्रम को चलाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) की स्थापना की गई एवं राज्य स्तर पर राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी भी बनाई गई।
विज्ञापन


एक तरफ जहां बीमारी के नियंत्रण में सफलता प्राप्त हो रही है। वहीं, दूसरी तरफ कार्यक्रम में कार्यरत करीब 25 हजार संविदा कर्मियों का भविष्य खतरे में है। 2013 में ग्लोबल फंडिंग कम होने के कारण तथा बीमारी की गंभीरता को देखते हुए भारत सरकार द्वारा एड्स नियंत्रण विभाग की स्थापना की गई थी, जिससे बीमारी के नियंत्रण के साथ-साथ देश भर में कार्य कर रहे इस कार्यक्रम के कर्मचारियों के भविष्य का निर्धारण भी सुनिश्चित हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूदा समय में विभाग को समाप्त कर देने से एवं नाको को पुन: बनाए जाने से इस कार्यक्रम पर वित्तीय संकट आ गया है, जिससे कर्मचारियों के भविष्य निर्धारण तो दूर उनको समय से मानदेय भी नहीं मिल रहा है। इसको लेकर एड्स नियंत्रण कर्मचारी कल्याण समिति ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर समस्या के समाधान की मांग की है।


पत्र में एड्स नियंत्रण कार्यक्रम में कार्यरत कर्मियों के भविष्य के लिए नीति निर्धारण करने, लंबे समय तक कार्यक्रम संचालित करने पर अनुबंध की अवधि बढ़ाने, महंगाई के मद्देनजर सातवें वेतन आयोग के अनुसार नियमित कर्मियों के वेतन में 25 फीसदी की बढ़ोतरी, केंद्र व राज्य सरकार में कार्यरत अन्य कर्मियों की भांति महंगाई भत्ता देने आदि मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed