{"_id":"685d97bb9c9b43ce980a0cf9","slug":"electricity-worker-got-burnt-due-to-electric-current-running-in-the-line-jhansi-news-c-143-1-mot1001-100404-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: लाइन में करंट दौड़ने से विद्युत कर्मी झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: लाइन में करंट दौड़ने से विद्युत कर्मी झुलसा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरुआसागर। ग्राम तेंदोल में 11000 केवी की लाइन पर काम कर रहा लाइनमैन लाइन में करंट दौड़ने से झुलसकर खंभे से नीचे गिर गया। आनन-फानन उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विद्युत उपकेंद्र पर कार्यरत संविदाकर्मी मुकेश कुमार बृहस्पतिवार को ग्राम तेंदोल में 11000 केवी की लाइन में आए फॉल्ट को ठीक कर रहा था। इस काम के लिए उपकेंद्र से शटडाउन लिया गया था। वह खंबे पर चढ़कर काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक लाइन में करंट दौड़ गया, जिससे वह झुलसकर नीचे आ गिरा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। इस संबंध में अवर अभियंता रजनीश कुमार ने बताया कि घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।