फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Electricity will be produced on the roof of government offices

Jhansi News: सरकारी दफ्तरों की छत पर होगा बिजली का उत्पादन

Mon, 02 Sep 2024 05:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
Electricity will be produced on the roof of government offices
- सरकारी विभाग और कंपनी दोनों की होगी कमाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। अब सरकारी दफ्तरों की खाली पड़ी छतों पर बिजली का उत्पादन होगा। कंपनियां दफ्तरों की छतों पर सोलर प्लांट लगाएंगी। इसमें सरकारी विभागों को खर्च नहीं करना होगा। जबकि, इससे होने वाली आय में विभाग की हिस्सेदारी रहेगी। यह काम नेडा से अनुबंधित फर्म ही करेंगी।
योजना के मुताबिक नेडा से अनुबंधित फर्में सरकारी विभागों की छतों पर 25 किलोवाट से लेकर 2000 किलोवाट तक के सोलर प्लांट लगा सकेंगी। प्लांट लगाने का खर्च कंपनियां ही वहन करेंगी। विभागों का एक पैसा भी नहीं लगेगा। साथ ही प्लांट लगाने के बाद 25 साल तक इसकी रखरखाव की जिम्मेदारी भी कंपनियों की रहेगी।
विज्ञापन

कंपनियां उत्पादित होने वाली बिजली ग्रिड में भेजेंगी। इसके एवज में कंपनियों को 25 से लेकर 200 किलोवाट तक के सोलर प्लांट पर 4.90 रुपये प्रति यूनिट मिलेगा। जबकि, 200 से 2000 किलोवाट तक उन्हें प्रति यूनिट 4.85 रुपये मिलेंगे। इसके अलावा विभाग को भी लगभग तीन रुपये प्रति यूनिट पर मिलेंगे, जो उसके बिजल बिल में समायोजित किए जाएंगे। इससे विभागों का बिजली पर होने वाला खर्च भी बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000
844 घरों में पैदा हो रही 15 हजार यूनिट बिजली
बुंदेलखंड का वातावरण सोलर प्लांटों के लिए उपयुक्त माना गया है। यही वजह है कि यहां एक के बाद एक सोलर प्लांट स्थापित हो रहे हैं। इसके अलावा घर की छतों पर भी लगातार सोलर प्लांट लग रहे हैं। झांसी में 844 घरों पर 3209 किलोवाट की क्षमता के सोलर प्लांट स्थापित हो चुके हैं, जिनसे रोजाना 15 हजार से अधिक यूनिट बिजली का उत्पादन हो रहा है।

0000000000
सरकारी दफ्तरों की छतों पर सोलर प्लांट लगाने का काम नेडा से अनुबंधित फर्मों को ही दिया जाएगा। इसमें विभाग को निवेश नहीं करना होगा। सारा खर्च कंपनियां वहन करेंगी। सरकारी दफ्तरों की छतों पर 25 से 2000 किलोवाट तक के सोलर प्लांट लगाए जाएंगे। - वीके जैन, परियोजना अधिकारी, नेडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed