फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Electricity stopped in seven villages due to fire in transformer

Jhansi News: ट्रांसफार्मर में आग लगने से सात गांवों की बिजली ठप

Mon, 27 Feb 2023 11:29 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Electricity stopped in seven villages due to fire in transformer
झांसी। महानगर स्थित रक्सा थाना क्षेत्र के इमलिया गांव में रखे 250 केवीए के ट्रांसफार्मर की केबल में फाल्ट होने से अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से 33 केवी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही दो बिजली के पोल भी टूट गए। इससे छह गांवों की सप्लाई ठप हो गई।
विज्ञापन

महानगर स्थित रक्सा उपकेंद्र और बाजना फीडर से जुड़े इमलिया गांव में रखे 250 केवीए के ट्रांसफार्मर में दोपहर तकरीबन डेढ़ बजे केबल में फाल्ट के बाद ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। गांव के रहने वाले संकेत साहू ने बताया कि आग इतनी भयानक थी कि वह दो मंजिला मकान के बराबर ऊपर तक उसकी लपटें जा रहीं थीं। आग की चपेट में आकर 33 केवी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके साथ ही दो बिजली के खंभे भी टूट गए। इससे इमलिया गांव, खेरा गजगांव, टपरन, बसाई, बदनपुर, खदरी, पुनावली खुर्द आदि गांवों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। इससे दस हजार की आबादी के सामने बिजली और पानी का संकट छा गया। अवर अभियंता लक्ष्मी नारायण ने बताया कि केबल में फाल्ट होने से ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि इसकी चपेट में आकर आगे के गांवों के लिए जाने वाली 33 केवी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही दो खंभे भी टूट गए हैं। जल्द ही लाइन और टूटे खंभों को हटवाकर नए खंभे लगाकर संबंधित क्षेत्रों की बिजली सप्लाई को सुचारु कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed