फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Electricity cut off as soon as it started drizzling

Jhansi News: बूंदाबांदी शुरू होते ही बिजली गुल

Thu, 04 Jul 2024 05:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
Electricity cut off as soon as it started drizzling
- डेढ़ लाख से ज्यादा की आबादी ने चार घंटे तक झेला बिजली संकट, मुख्य अभियंता समेत कई दफ्तरों में कामकाज रहा ठप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुधवार दोपहर में बूंदाबांदी होते ही आधे शहर की बिजली ठप हो गई। करीब चार घंटे तक डेढ़ लाख की आबादी ने बिजली संकट झेला। सरकारी कार्यालयों में भी कामकाज ठप रहा।
दोपहर दो बजे बूंदाबांदी शुरू होने के साथ ही तेजी से बिजली कड़की। 2.10 बजे अचानक हंसारी सब स्टेशन से आ रही 33केवी लाइन में फाल्ट होने से मुन्नालाल पावर हाउस व हाइडिल सब स्टेशन से आपूर्ति ठप हो गई। जेडीए, सीडीओ, सर्किट हाउस, मुख्य अभियंता कार्यालय, अधीक्षण अभियंता (शहर), अधीक्षण अभियंता (ग्रामीण), सिंचाई विभाग कार्यालय, हाइडिल सब स्टेशन, मुन्नालाल सब स्टेशन के कार्यालयों में कामकाज ठप हो गया। वहीं, फ्रेंड्स कॉलोनी, स्वामीपुरम, बंसल कॉलोनी, सूद कॉलोनी, आंतिया ताल, आशिक चौराहा, नई बस्ती, खंडेराव गेट, पचकुइंया, नरसिंह राव टोरिया, झारखड़िया, गणेश बाजार, बीकेडी चौराहा, सैय्यर गेट, इलाइट चौराहा, गोविंद चौराहा, जीवनशाह आदि क्षेत्रों की भी बिजली ठप हो गई।
विज्ञापन

उधर, ओवरलोडिंग से नंदनपुरा सब स्टेशन से ब्रेकडाउन हो गया। इससे जुड़े नंदनपुरा, आवास विकास, केके पुरी, संगम विहार, सैयद नगर, ताज कंपाउंड, दीनदयाल नगर, ट्यूबवेल रोड, त्रिपाठी फार्म एरिया, ईसाई टोला, कमल सिंह कॉलोनी, खोड़न आदि की बिजली आपूर्ति ठप रही। हाइडिल कॉलोनी सब स्टेशन से मुख्य अभियंता समेत कई सरकारी कार्यालय जुड़े हैं, इसलिए करीब ढाई घंटे में ही बिजली आपूर्ति शुरू हो गई। वहीं, मुन्नालाल पावर हाउस और नंदनपुरा सब स्टेशन से जुड़े इलाकों में करीब चार घंटे बाद बिजली आई, इ वजह से उमसभरी गर्मी में लोग पसीने से तरबतर होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



0- वर्जन
बारिश के दौरान 33केवी लाइन में दिक्कत आने से मुन्नालाल पावर हाउस और हाइडिल कॉलोनी सब स्टेशन से आपूर्ति बाधित हुई थी। ब्रेक डाउन होने की वजह से नंदनपुरा सब स्टेशन से बिजली सप्लाई बाधित हुई। समस्या का निदान करके आपूर्ति सुचारु करा दी गई है।

चंद्रजीत प्रसाद, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed