फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Electricity bills not made for 4.67 lakh consumers, loss of 50 crores

Jhansi News: 4.67 लाख उपभोक्ताओं के नहीं बने बिजली के बिल, 50 करोड़ का नुकसान

Thu, 08 Jun 2023 12:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Electricity bills not made for 4.67 lakh consumers, loss of 50 crores
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बिजली बिल भुगतान की ऑनलाइन व्यवस्था ने विभाग को कड़ी चोट दी है। आननफानन में आरएमएस पोर्टल बंद हो जाने से मई माह में झांसी के ग्रामीण इलाकों के 4.67 लाख बिजली उपभोक्ताओं के बिजली के बिल ही नहीं बनाए गए। इससे सरकारी खजाने को करीब 50 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। वही अब उपभोक्ताओं से दो महीने का बिल वसूल किया जाएगा।
अभी तक शहरी एवं ग्रामीण इलाकों के विद्युत उपभोक्ताओं के बिल आरएमएस पोर्टल के जरिये तैयार कराए जाते थे। दो माह पहले सरकार ने रियल टाइम बिल तैयार करने के लिए पोर्टल को बंद कर दिया। इसकी जगह नए एम पावर साॅफ्टवेयर के जरिए बिल तैयार कराए जाने के निर्देश दिए गए। इस सॉफ्टवेयर से मई माह के बिल तैयार कराए जाने थे।लेकिन विद्युत विभाग समय पर इसकी तैयारी पूरी नहीं कर सका। लिहाजा मई माह के बिल लटक गए।
विज्ञापन

बिल नहीं बनने से वसूली ठप हो गई। इससे विद्युत अफसरों में हड़कंप मच गया। किसी तरह शहरी इलाकों के बिल तैयार कराए गए, लेकिन ग्रामीण इलाकों के बिल फिर भी तैयार नहीं हो सके। अफसरों के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्र में कुल 4.67 लाख कनेक्शन धारक हैं, लेकिन इनके बिल नहीं बन सके। बिल न बन पाने से ग्रामीण इलाकों में महज पांच प्रतिशत ही वसूली हो सकी। करीब 50 करोड़ रुपये उपभोक्ताओं पर बकाया हो गया। अब जून माह में इसे एरियर के तौर पर वसूले जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
आननफानन तैयार कराए गए 1.20 लाख बिल
व्यवस्था में बदलाव के चलते मई माह में बिलिंग धड़ाम हो गई। सिर्फ शहरी इलाके में 1.20 लाख बिल किसी तरह तैयार कराकर उनसे वसूली की जा सकी। शहरी इलाके से करीब 80 फीसदी वसूली कर ली गई।

--------------
ग्रामीण इलाकों के उपभोक्ताओं के बिल तैयार नहीं हो सके थे। इस वजह से उनसे वसूली नहीं हो सकी। इस माह उनसे वसूली के बिल भेजे जा रहे हैं।
मनीष अग्रवाल, मुख्य अभियंता, झांसी मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed